
Mitchell Starc IPL Hattrick Missed: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की पहली हैट्रिक विकेट दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के नाम होते होते रह गई। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स की हैट्रिक पूरी हो गई। सबसे दिलचस्प बात ये है कि आईपीएल के इतिहास की पिछली तीनों हैट्रिक कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम दर्ज हुई है। स्टार्क ने पारी के आखिरी ओवर में तीसरी, चौथी गेंद पर विकेट चटका दी थी और 5वीं गेंद पर हर्षित राणा को अंपायर ने कैच आउट करार दिया। हालांकि बाद में DRS लेने पर फैसला बदल गया लेकिन इस दौरान आंद्रे रसेल रन चुराने की कोशिश में रन आउट हो गए। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स की हैट्रिक तो हो गई लेकिन स्टार्क की होते होते रह गई। आईपीएल की आखिरी हैट्रिक गुजरात टाइटंस के राशिद खान ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2023 में ली थी।
अमित मिश्रा आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक 3 हैट्रिक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं। हालांकि 23 में से 5 हैट्रिक सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लिए गए हैं। पिछले 3 हैट्रिक भी इसी टीम के खिलाफ दर्ज है। युजवेंद्र चहल ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 2022 में लगातार 3 विकेट चटकाए थे। 2023 में राशिद खान ने गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए 3 विकेट लगातार हासिल किए तो आज यानी 29 अप्रैल 2025 को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार 3 विकेट चटकाए।
केकेआर के खिलाफ स्टार्क के ओवर की शुरुआत छक्के के साथ हुई। अगली गेंद पर आंद्रे रसेल ने एक रन लेकर स्ट्राइक बदल ली। इसके बाद स्टार्क ने कहर बरपाया। पहले उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर वेस्टइंडीज के रोवमन पॉवेल के आउट किया। इसके बाद चौथी गेंद पर अनुकूल रॉय को चलता किया। 5वीं गेंद पर उन्होंन हर्षित राणा के खिलाफ अपील की अंपायर ने कैच आउट करार दिया। लेकिन DRS में वह बच गए और फिर रसेल रनआउट हो गए।
Updated on:
01 May 2025 04:19 pm
Published on:
29 Apr 2025 09:35 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
