IPL Mega Auction 2025 Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मेगा ऑक्शन की तारीख करीब आती जा रही है। इस बार ऑक्शन देश के बाहर 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह में आयोजित किया जाएगा। इन दो दिनों में 204 स्लॉट को भरने के लिए 574 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। जिसमें 70 विदेशी खिलाड़ी जगह बना सकते हैं। तो आइए इससे पहले जानते हैं कि आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं आईपीएल मेगा ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग।