21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2022 Retention:अगले सीजन नए टीम के साथ उतरेगी पंजाब, रिटेन हुए खिलाड़ियों की लिस्ट आयी

आई पी एल 2022 रिटेंशन में 8 टीमों में से 7 टीमों ने नए सीजन के लिए अपने रिटेन किए गए खिलाड़ी का सूची तैयार कर लिया है। एकमात्र टीम पंजाब किंग्स ने एक भी पुराने खिलाड़ी को रिटेन नहीं किया है। अगले सीजन में पंजाब नई टीम के साथ उतरेगी।

2 min read
Google source verification

image

Paritosh Shahi

Nov 30, 2021

ipl-2022.jpg

एक रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल की 8 टीमों में से 7 टीमों ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों के नाम जारी कर दिए हैं। पंजाब किंग्स एक मात्र ऐसी टीम है,जिसने किसी भी पुराने खिलाड़ी को अपने साथ नहीं रखा है। पंजाब किंग्स के पास अब पूरे 90 करोड़ होंगे जब टीम मेगा ऑक्शन में उतरेगी। कयास लगाए जा रहे थे की 2021 सीजन में टीम के कप्तान रहे केएल राहुल और मयंक अग्रवाल को पंजाब की मैनेजमेंट रिटेन कर सकती है ,लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है।

महेंद्र सिंह धोनी ,विराट कोहली, केन विलियमसन, रोहित शर्मा ,जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा, ऋषभ पंत ,अक्षर पटेल जैसे स्टार खिलाड़ियों को उनकी टीम ने अपने साथ ही रखा है।

कुछ दिन पहले एक चैट शो में आर अश्विन ने पहले ही बता दिया था कि दिल्ली कैपिटल्स अगले सीजन के लिए श्रेयस अय्यर और मुझे रिटेन नहीं कर रही है।ऑक्शन में कुछ ऐसे खिलाड़ी होंगे जिन पर सभी टीमों की नजर बनी रहेंगी जैसे शिखर धवन श्रेयस अय्यर कगीसो रबाडा आदि। इन खिलाड़ियों को बड़ी रकम मिलने की उम्मीद है।

रिटेन किये गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
कोलकाता नाइट राइडर्स ( KKR ) -सुनील नरेन ,आंद्रे रसैल, वरुण चक्रवर्ती ,वेंकटेश अय्यर
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK ) -महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड, मोईन अली
सनराइजर्स हैदराबाद ( SRH )- केन विलियमसन
मुंबई इंडियंस (MI ) -रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (RCB )- विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल

राजस्थान रॉयल्स (RR ) - संजू सैमसन
दिल्ली कैपिटल्स ( DC )- ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल एनरिक नॉरकिया

रिटेंशन के नियम

बीसीसीआई द्वारा खिलाड़ियों को रिटेन करने को लेकर पहले ही नियम तय किए जा चुके हैं ज्योति में चार खिलाड़ियों को रिटेन करेगी उसके नीलामी में पहले ही 90 करोड़ में से 42 करोड़ खर्च हो जाएंगे।तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने वाली टीम को 90 करोड़ में से 33 करोड़ खर्च हो जाएंगे। दो खिलाड़ियों के 24 करोड़ और एक खिलाड़ी रिटेन करने पर 14 करोड़ रुपए देने पड़ेंगे।

हालांकि किसी भी टीम द्वारा भी रिटेन को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग