गुरबानी ने चटकाए 4 विकेट
गुरबानी ने चार विकेट अपने नाम किए हैं तो वहीं उमेश यादव और आदित्य ठाकरे को एक विकेट मिला। शेष भारत की स्थिति और भी बुरी हो सकती थी, लेकिन हुनमंत विहारी और जयंत यादव ने सातवें विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी कर उसे किसी तरह संभाले रखा है। दिन का खेल खत्म होने तक विहारी 81 रन बनाकर तो वहीं जयंत 62 रन बनाकर खेल रहे हैं।