30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘आराम करते हुए कोई भी फॉर्म में नहीं आता; विराट कोहली और रोहित शर्मा पर इरफान पठान का तंज़

विराट कोहली और रोहित शर्मा को श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आराम दिया गया था। वहीं अब वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उन्हें टीम में नहीं चुना गया है। ऐसे में इरफान पठन ने बिना नाम लिए उनपर तंज़ कसा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 7 Jul 2022, 11:35 AM IST

irafan.png

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठन

Irfan Pathan tweet Kohli and Rohit sharma: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की अखिल भारतीय चयन समिति ने बुधवार को वेस्टइंडीज में खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस सीरीज के लिए खब्बू सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है जबकि रविंद्र जडेजा को उप कप्तान बनाया गया है। वहीं टीम के सभी सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।

चयनकर्ताओं ने विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया है। जिसके बाद पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठन ने ट्वीट कर चयनकर्ताओं के इस फैसले पर नाराजगी व्यक्त की है और बिना नाम लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा पर तंज़ कसा है। पठान ने लिखा, 'कोई भी आराम करते हुए फॉर्म में वापस नहीं आता है।'

ये भी पढ़ें - MS Dhoni Birthday: महेंद्र सिंह धोनी ने इंग्लैंड में मनाया जन्मदिन, ऋषभ पंत हुए शामिल, पत्नी साक्षी ने शेयर किया VIDEO

पठान का यह तंज़ विराट कोहली और रोहित शर्मा पर है। क्योंकि दोनों दिग्गज बल्लेबाज लंबे समय से कहराब फॉर्म में हैं। रोहित इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में कोविड के चलते नहीं खेल पाये थे। हालांकि वे 7 जुलाई से शुरू होने वाली टी20 सीरीज में खेलेंगे। इससे पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा को श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी आराम दिया गया था।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम: शिखर धवन (कप्तान), रविंद्र जडेजा (उप कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ , शुभमन गिल , दीपक हुड्डा , सूर्यकुमार यादव , श्रेयस अय्यर, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर , युजवेंद्र चहल , अक्षर पटेल , आवेश खान , प्रसिद्ध कृष्णा , मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह।