35 साल के इरफान ने कहा कि 27 साल की उम्र में जब उनका अंतरराष्ट्रीय करियर समाप्त हो गया, तब तक उन्होंने 301 अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल कर लिए थे, लेकिन उनका करियर वहीं समाप्त हो गया। इसे वह आगे नहीं ले जा पाए। वह और खेलना और अपने विकेटों की संख्या 500-600 तक पहुंचाना चाहते थे। वह टीम इंडिया के लिए और रन भी बनाना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इरफान को करियर के चरम पर अधिक अवसर नहीं मिले। उन्होंने कहा कि जो भी कारण रहा हो, वह जैसा चाहते थे, वैसा नहीं हो पाया। कोई शिकायत नहीं है, लेकिन जब भी पीछे मुड़कर देखते हैं।