कपिल देव ने आगे कहा कि कोच के रूप में राहुल द्रविड़ को बहुत अधिक कामयाबी मिलेगी ।उन्होंने कहा राहुल बेहद अच्छा इंसान और महान क्रिकेटर रहे हैं। जितने सफल और बतौर क्रिकेटर रहे कोच के रूप में भी उन्हें उतनी सफलता मिलेगी। अपने पसंदीदा ऑलराउंडर के बारे में पूछने पर कपिल देव ने कहा वर्तमान में अश्विन और जडेजा मुझे काफी पसंद है। इन दोनों में से अगर बात किया जाए तो मुझे अश्विन ज्यादा पसंद है, क्योंकि जडेजा ने बल्लेबाजी बेहतर की है तो गेंदबाजी में वह पैनापन नजर नहीं आ रहा है। पदार्पण टेस्ट में शतक लगाने वाले श्रेयस अय्यर की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा हमारे देश का युवा सही खेल दिखा रहा है, उनसे आगे भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।