11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अरे पागल है क्या…’, वैभव सूर्यवंशी को ईशान किशन ने बीच में ही रोका, दलीप ट्रॉफी जीतने के बाद कहने जा रहे थे बड़ी बात

Duleep Trophy 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन ने साउथ जोन को हराकर खिताब अपने नाम किया। BCCI ने ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों ने फाइनल के प्रदर्शन, DRS और एक-दूसरे की तारीफ को लेकर मजाकिया अंदाज में बातचीत की।
2 min read
Google source verification
East Zone vs South Zone

ईस्ट जोन बनाम साउथ जोन (फोटो- IANS)

Ishan Kishan-Vaibhav Suryavanshi Video: दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताबी मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया, जहां ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन ने साउथ जोन को हराकर तीसरी बार खिताब जीत लिया। इस जीत के बाद BCCI ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी ने कई मामलों पर बात की।

सूर्यवंशी ने लिया DRS का क्रेडिट

वीडियो में दिखाया गया है कि वैभव सूर्यवंशी के बाद ईशान किशन आकर बैठते हैं और कहते हैं कि जो पूछना है, मुझसे पूछो। इसके बाद दोनों दलीप ट्रॉफी के फाइनल में टीम के प्रदर्शन की बात करते हैं। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी मैच के दौरान लिए गए DRS की क्रेडिट लेते हैं और तब दोनों के बीच मजाकिया अंदाज में बात होती है। इस टूर्नामेंट में ईशान किशन की गैरमौजूदगी में वैभव सूर्यवंशी ने कप्तानी की और कई बेहतरीन रिव्यू भी लिए।

ईशान किशन ने सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। टीम में सबका खयाल रखते हैं और अपने सीनियर-जूनियर्स के साथ मिलकर रहते हैं। इस दौरान ईशान को अचानक याद आया कि सूर्यवंशी ही सबसे जूनियर हैं। इसके बाद उन्होंने माफी मांगी। ईशान ने उम्मीद जताई कि सूर्यवंशी आने वाले समय में और भी खतरनाक खिलाड़ी बन जाएंगे।

इसके बाद ईशान ने सूर्यवंशी से अपनी तारीफ करने के लिए कहा। तब सूर्यवंशी ने कहा कि सीधा भगवान ही बोल देता हूं। इस दौरान ईशान ने उन्हें बीच में रोकते हुए कहा, "अरे नहीं, पागल है क्या।" इसके बाद दोनों खुलकर हंसने लगे।

ईशान ने कहा, "कुछ अच्छा बोल ना, सुनने का मन कर रहा है।" इसके बाद सूर्यवंशी ने ईशान की तारीफ में कहा, "जिस तरीके से भइया ने फाइनल में बैटिंग की, वह अविश्वसनीय था। उसकी तारीफ में कुछ कहने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। मुझे लगता है कि वहीं से पूरा मैच चेंज हो गया। इनकी कप्तानी में खेलकर काफी मजा आया।"

तीसरी बार चैंपियन बनी ईस्ट जोन

इस दौरान ईशान ने कहा कि अच्छा है, मजा आया ना। तब सूर्यवंशी ने कहा- हां। इसके बाद ईशान ने कहा कि सबको मजा आना चाहिए, रिजल्ट अपने हाथ में नहीं है। इस दौरान सूर्यवंशी ने उन्हें रोका और कहा कि नहीं भइया, रिजल्ट अपने हाथ में ही है।

खिताबी मुकाबले में ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन के 260 रन की बदौलत पहली पारी में 708 रन बनाए। जवाब में साउथ जोन की टीम तिलक वर्मा के 99 रन की बदौलत 336 रन तक पहुंच गई। ईस्ट जोन को 372 रन की बढ़त मिल गई। इसके बावजूद उसने दोबारा बल्लेबाजी की और मैच अपने पक्ष में कर लिया। साउथ जोन की खिताबी मुकाबले में यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले पिछले साल सेंट्रल जोन ने उससे खिताब छीन लिया था।