10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेस्टइंडीज ने भारत से 24 साल पहले जीता था आखिरी टेस्ट

इस मैच में वेस्टइंडीज टीम भारत को हरा अपने जीत के सूखे को ख़त्म करना चाहेगी। वेस्टइंडीज टीम लम्बे समय से भारत से नहीं जीती है। आखिरी बार वेस्टइंडीज जब जीती थी तब इस मैच में डेब्यू करने वाले पृथ्वी शॉ पैदा भी नहीं हुए थे। वेस्टइंडीज ने भारतीय सरजमीं पर अपना आखिरी टेस्ट मैच 1994 जीता था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 3 Oct 2018, 5:05 PM IST

west indies

वेस्टइंडीज ने भारत से 24 साल पहले जीता था आखिरी टेस्ट

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली दो मैचों कि टेस्ट सीरीज की पहला मैच गुरुवार को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में वेस्टइंडीज टीम भारत को हरा अपने जीत के सूखे को ख़त्म करना चाहेगी। वेस्टइंडीज टीम लम्बे समय से भारत से नहीं जीती है। आखिरी बार वेस्टइंडीज जब जीती थी तब इस मैच में डेब्यू करने वाले पृथ्वी शॉ पैदा भी नहीं हुए थे। वेस्टइंडीज ने भारतीय सरजमीं पर अपना आखिरी टेस्ट मैच 1994 जीता था।

इतने साल पहले जीता था वेस्टइंडीज -
वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ भारत में आखिरी मैच 14 दिसंबर 1994 को मोहाली में जीता था। इसी दिन भारतीय फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव का जन्म हुआ था। जबकि इस टीम में खेलने वाले पृथ्वी शॉ और ऋषब पंत पैदा भी नहीं हुए थे। ऐसे में गुरुवार से शुरू होने वाले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज भारत को हरा ये शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम के आगे से मिटाना चाहेगा। 1994 के बाद से अब तक वेस्टइंडीज ने भारतीय धरती पर आठ टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें से छह में उसे हार का सामना करना पड़ा जबकि दो मैच ड्रा रहे। भारत ने अपने देश में वेस्टइंडीज से साल 2002 और 2011 में तीन-तीन टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी। दोनों सीरीज भारत ने 2-0 के समान अंतर से जीत ली थी। इसके बाद भारत ने साल 2013 में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की फेयरवेल टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी। भारत ने इस सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया।

पृथ्वी शॉ करेंगे डेब्यू -
बता दें गुरुवार को खेले जाने वाले इस मैच में युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पदार्पण करेंगे। 18 वर्षीय शॉ को पहले टेस्ट मैच के लिए बुधवार को 12 सदस्यीय टीम में चुना गया। उन्होंने इस वर्ष अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 विश्वकप चैम्पियन बनाया था। शॉ ने पिछले साल रणजी ट्रॉफी में शतक से प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अब तक केवल 14 प्रथम श्रेणी मैच ही खेले हैं जिसमें उन्होंने 56.72 के औसत से 1418 रन बनाए हैं। शॉ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले भारत के 293वें खिलाड़ी होंगे। उनसे पहले हनुमा विहारी ने इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट में पदार्पण किया था। एशिया कप से आराम लेने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली टीम में लौट आए हैं और वह टीम का नेतृत्व करेंगे।