वेस्टइंडीज ने बनाये 354 रन
इससे पहले, वेस्टइंडीज ने अपने कल के स्कोर चार विकेट पर 295 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पूरी टीम 354 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वेस्टइंडीज के 354 के जवाब में बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में 149 रन पर सिमट गई। मेहमान टीम के लिए तमीम इकबाल ने 105 गेंदों पर छह चौकों की मदद से सर्वाधिक 47 रन बनाए। कप्तान शाकिब अल हसन ने 53 गेंदों पर पांच चौकों के सहारे 32, मुश्फिकुर रहीम ने 24 और तैजुल इस्लाम ने 18 रन बनाए।