नई दिल्ली। इंग्लैंड के विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो का कहना है कि वह टेस्ट टीम के विशेषज्ञ बल्लेबाज बनकर नहीं रहना चाहते और राष्ट्रीय टीम में अपना स्थान वापस चाहते हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बेयरस्टो टखने की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे, वहीं दूसरे टेस्ट में उनके स्थान पर बेन फोक्स को शामिल किया गया था। बेयरस्टो 2018 में इंग्लैंड के लिए सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच शुक्रवार से खेलेगी। हालांकि, मेहमान टीम ने इस सीरीज में 2-0 से अजय बढ़त हासिल कर ली है।