17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2019 वर्ल्ड कप के लिए धोनी हैं बेस्ट चॉइस, कार्तिक विकल्प हो सकते हैं- संदीप पाटिल

संदीप पाटिल ने कहा कि दिनेश कार्तिक ने चयनकर्ताओं को बेहतर विकल्प दे दिया है, लेकिन वर्ल्ड कप के लिए धोनी ही बेस्ट चॉइस हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 22 Mar 2018, 12:54 PM IST

मुंबई: हाल ही में निदहास ट्रॉफी के फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर जीत दिलाने वाले दिनेश कार्तिक के चर्चे इन दिनों हर तरफ हो रहे हैं। पूरी तरह से मैच को गंवा चुकी भारतीय टीम ने कार्तिक की बल्लेबाजी की बदौलत ही निदहास ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। इस बीच कार्तिक की ऐतिहासिक पारी के बाद उनकी तुलना पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से होने लगी है। यहां तक कि ये मांग भी उठने लगी थी कि क्या 2019 वर्ल्ड कप में महेंद्र सिंह धोनी की जगह दिनेश कार्तिक को रखा जा सकता है ?

धोनी और कार्तिक में से वर्ल्ड कप के लिए कौन बेस्ट ?
जब ये सवाल टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और चयनकर्ता संदीप पाटिल से पूछा गया तो उन्होंने इस पर अपनी राय दी। संदीप पाटिल ने साफ कहा कि वो अभी एम एस धोनी को बतौर बल्लेबाज और विकेटकीपर टीम में रखना चाहते हैं और खासकर कि 2019 वर्ल्ड कप के लिए धोनी टीम का हिस्सा जरूर होंगे। हालांकि खुद दिनेश कार्तिक ये बात कह चुके हैं कि धोनी के साथ उनकी तुलना करना ठीक नहीं है, धोनी उस यूनिवर्सिटी के टॉपर हैं, जिसमें वो अभी पढ़ रहे हैं।

धोनी की फिटनेस है लाजवाब- संदीप पाटिल
संदीप पाटिल ने कार्तिक की तारीफ करते हुए कहा कि अब वो टीम में सेटल लग रहे हैं। संदीप पाटिल ने 2019 वर्ल्ड कप के लिए कार्तिक को धोनी की जगह रिप्लेस किए जाने वाले सवाल पर कहा कि वो अभी भी धोनी के साथ ही जाना पसंद करेंगे। संदीप पाटिल ने कहा कि आप वर्ल्ड कप के लिए 17-18 खिलाड़ी सेलेक्ट नहीं कर सकते हैं। पाटिल ने कहा कि धोनी की फिटनेस अभी भी लाजवाब है, हां समय के साथ उनकी मारक क्षमता में कमी आयी है, लेकिन ऐसा सभी के साथ होता है। धोनी के पास जो अनुभव है, उसकी बदौलत वह दबाव में भी खेल सकते हैं, क्योंकि विश्व कप का दबाव बिल्कुल अलग होता है और धोनी के पास यह अनुभव है।

संदीप पाटिल ने कहा कि दिनेश कार्तिक ने टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं को एक बेहतर विकल्प दे दिया है। निदास ट्रॉफी के फाइनल में खेली गई कार्तिक की पारी उनके लिए काफी फायदेमंद रहेगी।