30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विराट की राजनीति का शिकार हुआ ये धूंआधार बल्लेबाज़, टी20 में ठोका तूफानी शतक

करुण की इस तूफानी पारी में 8 चौके और 8 छक्के भी शामिल थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 13 Jan 2018, 12:58 PM IST

karun nair

नई दिल्ली। टीम इंडिया का एक तूफानी बल्लेबाज़ कप्तान विराट कोहली की राजनीति का शिकार हुआ था। नतीजन उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। कर्नाटक का ये बल्लेबाज़ करुण नायर ने बुरे वक्त में भारत के लिए शानदार पारी खेली थी। 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में करुण नायर ने तिहरा शतक लगाया था। 16 दिसंबर से शुरु हुए 5वें टेस्ट में करुण ने इंग्लैंड के खिलाफ 565 गेंदों में 303 रनों की यादगार पारी खेली थी। करुण की इस पारी में 4 छक्के और 32 चौके लगाए गए थे। बावजूद इसके उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में कोई भी बल्लेबाज़ टिक कर नहीं खेल पाया था। लिहाज़ा मैच चौथे ही दिन खत्म हो गया और भारत ये मैच 72 रनों से हार गया। काफी समय से टीम से बाहर चल रहे करुण नायर ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में अपने करियर का पहला शतक जम दिया। तमिलनाडू के खिलाफ खेले गए मैच में करुण ने सिर्फ 48 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। करुण नायर ने अपनी पारी में कुल 52 गेंदें खेलीं और 111 रन बनाए।

करुण की इस तूफानी पारी में 8 चौके और 8 छक्के भी शामिल थे। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि कोई खिलाड़ी या अन्य सदस्य विराट की राजनीति का शिकार हुआ है। बता दें कि गौतम गंभीर जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी विराट कोहली की ही राजनीति का प्रकोप झेल रहे हैं। इनके अलावा युवराज सिंह , अश्विन, जडेजा, सुरेश रैना , इशांत शर्मा और न जाने कितने खिलाड़ी टीम से बाहर हैं। इतना ही नहीं टीम इंडिया के पूर्व कोच अनिल कुंबले भी विराट की राजनीति की वजह से ही टीम की कोच पद से इस्तीफा दिया था। आए दिन विराट कोहली के रवैये पर सवाल उठते रहे हैं, और उन्हें कई दिग्गजों की आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है।