30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

U-19 वर्ल्ड कप: आज से हो रहा है आगाज, इन 5 प्वाइंट में जानें जूनियर क्रिकेट के इस महाकुंभ को

आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2018 का आगाज आज से होने जा रहा है। टूर्नामेंट से जुड़ी सभी अहम जानकारियों को जानें 5 प्वाइंट्स में...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 13 Jan 2018, 10:28 AM IST

u 19 cricket world cup

नई दिल्ली। अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप 2018 की शुरुआत आज से हो रही है। न्यूजीलैंड की मेजबानी में हो रहे जूनियर क्रिकेट के इस महाकुंभ 16 देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय क्रिकेट टीम को ग्रुप-बी में रखा गया है। ग्रुप बी भारत के साथ-साथ आस्ट्रेलिया, पापुआ न्यू गिनी और जिम्बाब्वे को रखा गया है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अपने सफर की शुरुआत रविवार से करेगी। टीम इंडिया की पहली भिड़ंत आस्ट्रेलिया से होनी है। आज चैपिंयनशिप के पहले दिन चार मैच खेले जाने है।

# 1. अंडर 19 विश्व कप का 12वां संस्करण
आईसीसी अंडर-19 विश्व कप का यह 12वां संस्करण है। 22 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के पहले दिन चार मैच खेले जाएंगे, जिसमें मौजूदा विजेता वेस्टइंडीज और दो बार की विजेता पाकिस्तान के अलावा मेजबान टीम और अफगानिस्तान की टीम मैदान पर उतरेंगी। वेस्टइंडीज का सामना न्यूजीलैंड से तोरंगा में होगा जबकि पाकिस्तान वानगराई में अफगानिस्तान से भिड़ेगी। पहले दिन खेले जाने वाले अन्य मैचों में बांग्लादेश का सामना नामिबिया से होगा जबकि पापुआ न्यू गिनी को जिम्बाब्वे से भिड़ना होगा।

# 2. निकल चुके हैं कई दिग्गज
अंडर 19 विश्व कप से कई दिग्गज क्रिकेटर निकले है। जो आज अलग-अलग देशों की टीम के कप्तान भी है। भारतीय कप्तान विराट कोहली से लेकर आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भी अंडर 19 विश्व कप की खोज माने जाते है। इनके अलावा और भी कई दिग्गज इस टूर्नामेंट से निकले है।

# 3. पृथ्वी शॉ की कप्तानी और द्रविड़ की कोचिंग
तीन बार की विजेता भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। भारतीय टीम की कमान इस विश्व कप में युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के हाथों में है। कोच राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन वाली भारत को इस विश्व कप में अपना पहला मैच रविवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ माउंट माउंगनुई के वे ओवल मैदान पर खेलना है।

# 4. ये हैं ग्रुपों का हाल
अंडर 19 विश्व कप में भाग ले रही 16 टीमों को चार ग्रुपों में रखा गया है। ग्रुप ए में मेजबान न्यूजीलैंड, वेस्ट इंडीज, दक्षिण अफ्रीका और केन्या की टीमें शामिल है। जबकि ग्रुप बी में भारत के साथ-साथ आस्ट्रेलिया, पापुआ न्यू गिनी और जिम्बाब्वे को रखा गया है। ग्रुप-सी में बांग्लादेश, कनाडा, इंग्लैंड और नामिबिया को रखा गया है। वहीं ग्रुप-डी में अफगानिस्तान, आयरलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका को रखा गया है।

# 5. 3 फरवरी को होगी खिताबी भिड़ंत
आस्ट्रेलिया के बाद भारत को 16 जनवरी को गिनी का सामना करना होगा जबकि विश्व कप के अपने तीसरे मैच में उसे 19 जनवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है। विश्व कप का फाइनल मैच 3 फरवरी को माउंट माउंगनुई में खेला जाएगा।