
नई दिल्ली। क्रिकेट अनिश्चिताओं का खेल है। यहाँ रोज़ कोई न कोई नया कारनामा होता है। ऐसा ही कुछ केरल और नगालैंड की अंडर-19 महिला सुपर लीग मुकाबले में हुआ जिसे जान कर आप चौक जाएंगे। केरल और नगालैंड की टीम के बीच खेले गए इस मैच में केरला ने नगालैंड की टीम को मात्र 2 रनों पर ऑलआउट कर दिया। दो रन पर किसी टीम का ऑल आउट होना बहुत अचंभव की बात है और विश्वास करना मुश्किल है, लेकिन यह सच है।
नगालैंड मात्र 2 रनों पर ऑलआउट
केरल के जेकेसी कॉलेज मैदान पर बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर-19 वनडे सुपर लीग टूर्नामेंट के एक मैच में नगालैंड की महिला टीम मात्र 2 रन पर ढेर हो गई। करेला ने चमत्कारिक प्रदर्शन करते हुए ये कारनामा किया, इस मैच में नगालैंड के 10 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए। नगालैंड मात्र 2 रनों के टीम के स्कोर में एक रन 1 रन अतिरिक्त के रूप में बना। नगालैंड की सलामी बल्लेबाज मेनका ने एक रन बनाया और एक रन अतिरिक्त के रूप में मिला। अपनी 1 रन की पारी में मेनाक ने 18 गेंदे खेली। नगालैंड महिला टीम के बाकि के बल्लेबाज मुस्कान, एलिना, दीपिका कैंतुरा, कनिका, प्रियंका करमाकर, पोरी, सरीबा, ज्योति, जोएश्री और प्रियंका बिना कोई रन बनाये पैवेलियन लौट गए।
एक गेंद में जीता केरला
केरल की ओर से मणी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। मणी ने 4 ओवर डाले और चारों मेडन, मणी केरला टीम की कप्तान भी हैं। मणी के अलावा सौरभ्य पी ने 2 और सैंड्रा सूरेन और बिबी सेबेस्टिन ने 1-1 विकेट झटके। 3 रनों के लक्ष्य का पीछा करने केरल ने मात्र एक गेंद में कर लिया। नगालैंड की गेंदबाज दीपिका कैंतुरा ने पहली गेंद वाइड डाली और अगली गेंद में केरला की सलामी बल्लेबाज अंशू ने चौका लगाते हुए मात्र एक गेंद में केरला को जीत दिला दी।
11 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
केरल की टीम ने इस जीत के साथ नेपाल महिला टीम का 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। नेपाल साल 2006 में म्यांमार से मात्र 2 गेंदों में जीत गई थी।
Updated on:
24 Nov 2017, 2:27 PM IST
Published on:
24 Nov 2017, 2:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.