23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कीरोन पोलार्ड ने छक्के-चौकों की बरसात कर जड़ा तूफानी शतक, बनाया T20 का रिकॉर्ड स्कोर

पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट लूसिया ने 6 विकेट के नुक्सान पर रिकॉर्ड 226 रन बनाए जिसके पीछा करने उतरी ट्राइडेंट्स 6 विकेट के नुक्सान पर केवल 188 रन बना सकी। सेंट लूसिया की यह 15 मैचों बाद पहली जीत है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 18 Aug 2018, 1:07 PM IST

POLLARD CENTURY

कीरोन पोलार्ड ने छक्के-चौकों की बरसात कर जड़ा तूफानी शतक, बनाया T20 का रिकॉर्ड स्कोर

नई दिल्ली।कैरीबियाई प्रीमियर लीग 2018 में शनिवार को कीरोन पोलार्ड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का पहला T20 शतक जमा दिया है। उन्होंने सेंट लूसिया के लिए बल्लेबाजी करते हुए बारबाडोस ट्राइडेंट्स के खिलाफ 54 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली जिसकी मदद से उनकी टीम टूर्नामेंट में पहली जीत 38 रनों से दर्ज कर सकी। जहां पोलार्ड ने शतक जमाया वहीं उनकी टीम के स्टार बल्लेबाज डेविड वार्नर और लेंडल सिमंस खाता खोलने में भी नाकाम रहे। पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट लूसिया ने 6 विकेट के नुक्सान पर रिकॉर्ड 226 रन बनाए जिसके पीछा करने उतरी ट्राइडेंट्स 6 विकेट के नुक्सान पर केवल 188 रन बना सकी।


पोलार्ड का तूफानी शतक-
अपनी कप्तानी में लगातार चार हार झेलने के बाद पोलार्ड ने इस मैच में जिम्मा अपने हाथों में लिया और 54 गेंदों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 104 रनों की पारी खेल डाली। उन्होंने इस पारी के दौरान 6 चौके और 8 छक्के लगाए। उन्होंने पिछले मैच में भी तूफानी पारी खेली थी लेकिन उनकी टीम वह मैच नहीं जीत सकी थी। इस मैच में पोलार्ड ने आंद्रे फ्लेचर(80) के साथ 148 रनों की साझेदारी की जिसकी मदद से उनकी टीम 226 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर पाई। पोलार्ड का यह शतक 427 T20 मैचों में पहला है।


सेंट लूसिया ने बनाया CPL रिकॉर्ड-
सेंट लूसिया ने 20 ओवरों में फ्लेचर के 80 और पोलार्ड के 104 रनों की बदौलत CPL का सर्वाधिक रनों का नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। उन्होंने 6 विकेट के नुक्सान पर 226 रन बनाए जोकि पिछले बेस्ट से केवल 1 रन ज्यादा है। इसी सीजन में 6 विकेट के नुक्सान पर जमैका तलहवास ने 225 रन ट्रिनबागो नाईट राइडर्स के खिलाफ बनाए थे। इस मैच में आंद्रे रसेल ने 49 गेंदों में 121 रनों की तूफानी पारी खेली थी।


मैच का हाल-
पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट लूसिया ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुक्सान पर 226 रन बनाए। इन रनों का पीछा करने उतरी ट्राइडेंट्स 6 विकेट के नुक्सान पर केवल 188 रन बना सकी। सेंट लूसिया के 3 स्टार बल्लेबाज लेंडल सिमंस, डेविड वार्नर और डैरेन सैमी खता नहीं खोल पाए। फ्लेचर ने 80 और पोलार्ड ने 104 रनों की पारी खेल टीम को 226 तक पहुंचाया। ट्राइडेंट्स के लिए वहाब रियाज ने 3 विकेट झटके। रनों का पीछा करने उतरी ट्राइडेंट्स के लिए ड्वेन स्मिथ ने 58 रनों की पारी खेली लेकिन टीम 38 रन पीछे रह गई। लूसिया के लिए ओबेड मैककॉय ने 3 विकेट झटके।