
नई दिल्ली। किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आई एस बिन्द्रा स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के दूसरे मैच में पंजाब ने दिल्ली को 6 विकेट से हरा दिया। टॉस हर कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 166 रन ही बना पाई। आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब ने लोकेश राहुल की आतिशी पारी की मदद से 18.5 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।
राहुल ने तोड़ा सबसे आईपीएल में तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड
लोकेश राहुल ने आतिशी पारी खेलते हुए आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया। राहुल ने मात्र 14 गेंद में अर्धशतक बनाते हुए युसूफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया। युसूफ ने साल 2014 में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 15 गेंदों में शतक लगाया था। राहुल ने महज 16 गेंदों में छह चौके और चार छक्के की मदद से 51 रन बनाए। राहुल के अलावा पंजाब के लिए करुण नायर ने भी अच्छी बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाया। करुण ने 33 गेंदों में 2 सिक्स और 5 चौके की मदद से 50 रन ठोके।
आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने गंभीर
इससे पहले, पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने टॉस जीतकर दिल्ली को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम में लौटे गौतम गंभीर ने अर्धशतक (55) जड़ा और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। दिल्ली को इस अपेक्षाकृत सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में क्रिस मौरिस (नाबाद 27) का भी योगदान रहा। इस अर्धशतक के साथ गंभीर आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक मरने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर पहुंच गए हैं। गंभीर के साथ ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर भी इस सूची के शीर्ष पर हैं। दोनों ने आईपीएल में 36-36 अर्धशतक जाड़े हैं।
दिल्ली की बल्लेबाजी
दिल्ली को अफगानिस्तान के युवा लेग स्पिनर मुजीब उर रहमान ने अच्छी शुरुआत से महरूम रखा और कोलिन मुनरो (4) जैसे खतरनाक बल्लेबाज को 12 के कुल स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। अक्षर पटेल ने श्रेयस अय्यर (11) को विकेट के पीछलोकेश राहुल के हाथों कैच कराया। अय्यर 54 के कुल स्कोर पर आउट हुए। विजय शंकर 13 गेंदों में 13 रन ही बना सके और मोहित शर्मा का शिकार बने। उनके बाद आए युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपना चिर परिचित अंदाज जारी रखा, लेकिन वो मुजीब की गुगली को पढ़ नहीं पाए और एंड्रयू टाई ने उनका अच्छा कैच पकड़ा। वह 111 के कुल स्कोर पर आउट हुए। पंत ने 13 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 28 रन बनाए। गंभीर रन आउट होकर 123 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे। रविचंद्रन अश्विन ने राहुल तेवतिया (9) को अपना शिकार बनाया। यहां लग रहा था कि दिल्ली 150 के आस-पास ही रहेगी लेकिन मौरिस ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए और साथ ही एक-दो रन लेकर टीम के स्कोर बोर्ड को रुकने नहीं दिया। उनके साथ डेनियल क्रिस्टियन 13 गेंदों में 13 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब के लिए मोहित शर्मा और मुजीब उर रहमान ने दो-दो विकेट लिए। कप्तान रवीचंद्रन अश्विन ने एक विकेट लिया।

Published on:
08 Apr 2018 07:44 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
