
Shreyas Iyer
भारत और श्रीलंका के बीच खेली गई टी-20 सीरीज के दौरान श्रेयस अय्यर ने अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया। तीन टी-20 मुकाबलों में श्रेयस अय्यर ने 204 रन बनाए और वो एक बार भी आउट नहीं हुए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज चुना गया था। वहीं दूसरे और तीसरे टी-20 मैच में वो मैन ऑफ द मैच थे। श्रेयस अय्यर लंबे समय से चोट से जूझ रहे थे वहीं आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने भी उन्हें रिलीज कर दिया था। श्रेयस अय्यर को मेगा ऑक्शन में केकेआर ने 12 करोड़ से ज्यादा कीमत देकर खरीदा वहीं उनको कप्तान भी नियुक्त किया। श्रेयस अय्यर टी-20 क्रिकेट में धीरे-धीरे ढल चुके हैं। इस बीच श्रेयस अय्यर ने टी-20 क्रिकेट के बारे में खुलकर बातचीत की है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत के दौरान श्रेयस अय्यर ने कहा, 'हमारे पास अभी एक शक्तिशाली टीम है।अगर आप बाहर बैठे खिलाड़ियों को देखें तो वे उतने ही प्रतिभाशाली हैं जितने कि ग्यारह में। उनमें किसी भी स्थिति में आने और प्रदर्शन करने की क्षमता है। मुझे लगता है कि हममें जुनून पनप रहा है और यह दिखने लगा है।'
श्रेयस अय्यर ने आगे कहा, 'इंटेट होना चाहिए। प्रत्येक गेंद के लिए आपको स्कोर के बारे में सोचने की जरूरत है।एक बल्लेबाज के तौर पर मुझे लगता है कि अगर आप डॉट बॉल खेलते हैं तो यह अपराध है। यह बल्लेबाज पर भारी पड़ता है। जब आपने वेस्ट इंडीज की उस टीम के बारे में कहा, जिसकी लाइन-अप ऐसी हो कि हर कोई सामने आए और पहली गेंद पर स्मैश करे, तो आपको वास्तव में बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर बनाने की जरूरत है।'
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तानी से निकालने पर भी बोले श्रेयस अय्यर: दिल्ली की टीम ने उन्हें कप्तानी से निकाला जिसपर बोलते हुए अय्यर ने कहा, 'चोटिल होना मेरे लिए दुखद था। अगर ऐसा नहीं होता तो वे मुझे कप्तान के तौर पर नहीं छोड़ते। दिल्ली कैपिटल्स में, शानदार माहौल था जिसे हमनें 2019 और 20 में बनाया था। खिलाड़ी एक दूसरे को अंदर से जानते थे, उनकी ताकत और कमजोरियां। मैं इसकी गहराई में नहीं जाना चाहता।'
यह भी पढ़ें: Ishan Kishan को इस वजह से सड़क पर लोगों ने था पीटा
रोहित शर्मा की कप्तानी पर भी बोले श्रेयस अय्यर: रोहित शर्मा की कप्तानी पर बोलते हुए अय्यर ने कहा, 'वह अद्भुत हैं। वह खिलाड़ी के नजरिए से सोचते हैं। उनके पास वह मानसिकता है, जहां वह हर व्यक्ति उनसे जुड़ता है और जानता है कि उसे सहयोगी स्टाफ और कोचों से क्या चाहिए। मैं वास्तव में उनका बहुत सम्मान करता हूं। जाहिर है, हम घरेलू स्तर पर एक साथ काफी खेले हैं और मुझे पता है कि वह कैसे सोचते हैं।'
यह भी पढ़ें: 12.25 करोड़ में बिकने के बावजूद श्रेयस अय्यर नहीं हैं खुश
Published on:
01 Mar 2022 01:28 pm
