3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ishan Kishan को इस वजह से सड़क पर लोगों ने था पीटा, गलती पापा की सजा बेटे को

Ishan Kishan ने कम समय में ही अपना नाम बनाया है। ईशान किशन ने India vs Sri Lanka सीरीज में भी अपने शानदार खेल से सभी का दिल जीता था। ईशान किशन की लाइफ से जुड़ा एक किस्सा जिसे बेहद कम लोग जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 28 Feb 2022, 12:17 PM IST

Mumbai Indians batsman Ishan Kishan once arrested

Ishan Kishan

भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच खेली गई टी-20 सीरीज में ईशान किशन ने अपनी विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी से सभी को काफी प्रभावित किया था। पहले टी-20 मुकाबले में ईशान किशन (Ishan Kishan) को मैन ऑफ द मैच चुना गया था। ईशान किशन पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का पूरा भरोसा है इस बात में शायद ही किसी को कोई शक हो। आईपीएल 2022 मेगाऑक्शन में भी रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस ने उनपर भारी भरकम बोली लगाकर खरीदा वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ खराब सीरीज के बावजूद उन्हें ओपनिंग में मौका दिया गया। ईशान किशन भारतीय क्रिकेट का भविष्य हैं इस बात पर अब लगभग मुहर लगती हुई भी नजर आ रही है। लेकिन, युवा ईशान किशन के लिए यहां तक का सफर तय करना इतना आसान नहीं था। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपके साथ शेयर करेंगे ईशान से जुड़ा ऐसा किस्सा जिसे बेहद कम लोग जानते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईशान किशन को साल 2016 में रोडपर लोगों ने जमकर पीटा था और वो गिरफ्तार भी हुए थे। दरअसल, ईशान किशन अपने पिता के साथ कार से जा रहे थे और उनके पिता तेज रफ्तार से कार चला रहे थे संतुलन खोने के चलते उन्होंने ऑटो रिक्शा मे कार ठोक दी थी। ईशान किशन के पिता की इस गलती के चलते ऑटो में बैठे लोगों को काफी चोट आई थी।


आसपास खड़ी भीड़ ने ईशान किशन और उनके पिता को सबक सीखाने का सोचा और उनकी पिटाई कर दी। पुलिस आई और उसने किसी तरह बेकाबू भीड़ को काबू किया और मामले को शांत किया। मामला ज्यादा गंभीर ना होने के चलते ईशान किशन और उनके पिता को जेल नहीं हुई। उस वक्त ईशान किशन अंडर-19 भारतीय टीम के कप्तान थे।
यह भी पढ़ें: बेटी का अंतिम संस्‍कार कर मैदान पर लौटा क्रिकेटर

ईशान किशन के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो 23 साल के इस बल्लेबाज ने 3 वनडे और 10 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसके अलावा ईशान किशन ने 61 आईपीएल मैच भी खेले हैं। क्रिकेट पंडित ईशान किशन को भविष्य के कप्तान के रूप में देख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: मोहम्मद सिराज ने उतारी अंपायर की नकल