2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs BAN: नेट प्रेक्टिस के दौरान केएल राहुल को लगी चोट, दूसरे टेस्ट में पुजारा कर सकते हैं कप्तानी

IND vs BAN: भारतीय कप्तान केएल राहुल नेट प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं। अगर यह चोट गंभीर हुई तो राहुल ढाका टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। राहुल की गैरमौजूदगी में टीम के उप-कप्तान चेतेश्वर पुजारा कप्तानी संभालेंगे। वहीं अभिमन्यु ईश्वरन को शुभमन गिल के साथ ओपनिंग का मौका मिल सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 21 Dec 2022, 4:10 PM IST

kl_rahul.png

KL rahul got injured India vs Bangladesh Test: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुक़ाबला कल यानि 22 दिसम्बर से ढाका के शेर बंगला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम इस मैच को जीत सीरीज क्लीन स्वीप करना चाहेगी। लेकिन इस टेस्ट मैच से पहले भारत को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान केएल राहुल नेट प्रेक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं।

राहुल टेस्ट मैच से एक दिन पहले नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी उनके हाथ में चोट आ गई। भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने संकेत दिया है कि चोट गंभीर नहीं है। लेकिन अगर राहुल कल का मैच नहीं खेल पाते हैं तो टीम के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा कप्तानी करते नज़र आएंगे और अभिमन्यु ईश्वरन को शुभमन गिल के साथ ओपनिंग का मौका मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो पुजारा इस साल भारत के नौवे और टेस्ट टीम के चौथे कप्तान होंगे।

राहुल को यह चोट नेट प्रैक्टिस के दौरान थ्रो-डाउन खेलते वक्त लगी। संयोग से यह थ्रो-डाउन खुद बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ही करा रहे थे। इसके बाद टीम डॉक्टर राहुल के पास आए।

इससे पह भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट सीरीज से पहले ही बाहर हो चुके हैं। रोहित को अंगूठे में चोट लगी थी और ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि वह दूसरे टेस्ट में वापसी करेंगे, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया। रोहित को दूसरे वनडे में फील्डिंग के दौरान चोट लग गई थी।

बता दें रोहित की अनुपस्थिति में केएल राहुल ने बतौर कप्तान पहली बार टेस्ट में जीत हासिल की। पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 188 रन के बड़े अंतर से हराया था। हालांकि, बतौर बल्लेबाज इस मैच में केएल राहुल का प्रदर्शन खास नहीं रहा था। राहुल ने उस मैच में 22 और 23 रन की पारी खेली थी।