
एशिया कप 2023 में अब ज्यादा वक़्त नहीं बचा है। 30 अगस्त से शुरू होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें तैयारियों में जुट गई हैं। अभी तक किसी भी टीम ने स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया है। लेकिन जल्द टीमों की घोषणा हो सकती है। चोट के कारण कई भारतीय खिलाड़ियों के खेलने पर सवाल है। इसी बीच एक बड़ा अपडेट आया है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल को टीम में वापसी के लिए फिटनेस टेस्ट से गुजरने होगा।
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक राहुल प्रैक्टिस मैच में हिस्सा लेंगे। वे फिलहाल नेट्स में बैटिंग कर रहे हैं और इसके साथ विकेटकीपिंग भी कर रहे हैं। राहुल का 18 अगस्त को फिटनेस टेस्ट होगा। इसके बाद ही टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स उनकी वापसी को लेकर फैसला लेंगे।
राहुल 1 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल 2023 में अपनी टीम लखनऊ सुपर जाइंट्स के मैच के दौरान घायल होने के बाद से एक्शन से बाहर हैं, गेंद का पीछा करते समय दूसरे ओवर में एक चौका रोकने के लिए अपनी दाहिनी जांघ पकड़ ली और फिर लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए। हालांकि वह ग्यारहवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए, लेकिन उस मैच के दौरान तीन गेंदों का सामना करने पर उन्होंने कोई रन नहीं बनाया।
बाद में 5 मई को पता चला कि राहुल की दाहिनी जांघ में काफी चोट आई है और उसके लिए सर्जरी की जाएगी। उसके बाद, राहुल चोट से उबरने के लिए बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में पुनर्वास से गुजर रहे हैं। राहुल-अय्यर की गैर मौजूदगी में भारत ने सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन को मौका दिया। संजू सैमसन ने वनडे में नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन एशिया कप और विश्व कप के लिए उन्हें टीम में जगह मिलेगी या नहीं, इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता।
Published on:
12 Aug 2023, 3:37 PM IST
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.