
(फोटो सोर्स: X हैंडल)
भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) इंग्लैंड दौरे पर टीम के साथ नहीं जा पाएंगे। इस बारे में बीसीसीआई अधिकारी जय शाह ने बड़ी जानकारी दी है। बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय टीम के इस बल्लेबाज को ग्रोइन इंजरी के इलाज कराने के लिए जर्मनी भेजने का फैसला किया है। बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज के पहले मैच से पहले प्रैक्टिस के दौरान केएल राहुल को चोटिल हो गए थे। साथ ही अब इस 30 वर्षीय स्टार बल्लेबाज इंग्लैंड दौरे पर टीम से बाहर होना लगभग तय है
जय शाह ने दी जानकारी
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने गुरुवार को क्रिकबज से बातचीत में कहा कि 'यह बिल्कुल सही है बोर्ड राहुल के फिटनेस पर काम कर रहा है और वह जल्दी इलाज कराने के लिए जर्मनी जाएंगे। राहुल इस महीने के अंत में या जुलाई के शुरुआत में जर्मनी भेजे जा सकते हैं। इस यात्रा के चलते उनका इंग्लैंड दौरे पर जाना मुश्किल है।' गौरतलब है कि भारत को 1 से 5 जुलाई तक इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलना है जो पिछले साल कोविड की वजह से स्थगित हो गया था।
यह भी पढ़ें - IND vs SA: राजकोट में भारत की जीत पक्की, 9 साल से अजेय है टीम इंडिया
इंग्लैंड दौरे के लिए बनाए गए थे उपकप्तान
गौरतलब है कि इंग्लैंड दौरे के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम की जिम्मेदारी रोहित के हाथों में सौंपी थी तो उपकप्तान केएल राहुल को बनाया गया था। लेकिन अब इस चोट के चलते वह टीम के साथ दौरे पर नहीं जा पाएंगे। अब देखना होगा कि भारतीय टीम मैनेजमेंट किस खिलाड़ी को अपना उपकप्तान बनाते हैं। बता दें कि इस दौरे के लिए भारतीय दल गुरुवार को रवाना हो चुका है। जबकि राहुल द्रविड़ समेत कोचिंग स्टाफ, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज समाप्त होने के बाद टीम के साथ जुड़ेंगे। गौरतलब है कि भारत को इंग्लैंड दौरे एक टेस्ट मैच के अलावा तीन वनडे और तीन मैचों की सीरीज खेलनी है।
यह भी पढ़ें - टूट गया रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 264 रनों का रिकॉर्ड! ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने रच दिया इतिहास
Updated on:
4 Jul 2025, 5:09 PM IST
Published on:
16 Jun 2022, 2:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.