नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज के एल राहुल आईपीएल समाप्त होने के बाद मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर बॉलीवुड एक्ट्रेस निधी अग्रवाल के साथ दिखे थे। जिसके बाद उनके डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक ये खबर सामने आई कि राहुल और निधी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अब इस पूरे मसले पर सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने चुप्पी तोड़ी है। इससे पहले निधी ने स्पॉटबॉय नामक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वह एक दूसरे को तबसे जानते हैं, जब राहुल क्रिकेटर नहीं थे और वह बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं थीं।