30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICC World Cup 2023 : भारत में खेला जाएगा 2023 का वनडे वर्ल्ड कप, यहां देखें वेन्यू और शेड्यूल

World Cup 2023 : भले ही टीम इंडिया बीते 9 वर्षों से आईसीसी का कोई टूर्नामेंट नहीं जीत सकी है। लेकिन, अब भारत के पास वर्ल्ड कप 2023 जीतने का सुनहरा अवसर है। क्योंकि यह विश्व कप अगले साल भारत में ही खेला जाएगा। पहले यह विश्व कप फरवरी-मार्च 2023 में होना था, लेकिन कोविड की वजह से अब इस टूर्नामेंट के शेड्यूल का बदला गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 16 Nov 2022, 2:24 PM IST

know-schedule-and-venue-of-icc-world-cup-2023.jpg

भारत में खेला जाएगा 2023 का वनडे वर्ल्ड कप, यहां देखें वेन्यू और शेड्यूल।

ICC ODI World Cup 2023 : टीम इंडिया बीते 9 वर्षों से आईसीसी का कोई टूर्नामेंट नहीं जीत सकी है। भारतीय टीम ने 2013 में अंतिम बार एमएस धोनी की कप्तानी में आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी जीती थी। टीम इंडिया आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबलों तक तो पहुंच जाती है, लेकिन इन नॉकआउट मैचों में प्रेशर नहीं झेल पाने के कारण हर बार बाहर हो जाती है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भी टीम इंडिया ने ग्रुप मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया था, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा।

अब भारत के पास एक बार फिर वर्ल्ड कप जीतने का सुनहरा अवसर है, क्योंकि अगले साल होने वाला आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप भारत में ही खेला जाएगा। अपनी सरजमीं खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट को जीतकर भारत आईसीसी के टूर्नामेंट जीतने के सूखे को खत्म कर सकता है। बता दें कि वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप पहले फरवरी-मार्च 2023 में होना था, लेकिन कोविड महामारी की वजह से अब इस टूर्नामेंट के शेड्यूल का बदला गया है। अब वनडे विश्व कप अक्टूबर 2023 में शुरू होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस विश्व कप का पहला मुकाबला 14 अक्टूबर को खेला जाएगा।

ये टीमें खेलेंगी विश्व कप

बता दें कि विश्व कप 2023 में कुल 10 टीम हिस्सा लेंगी, जो आपस में कुल 48 मैच खेलेंगी। 2 टीम का चुनाव विश्व कप सुपर लीग मैचों के माध्यम से होगा। जबकि शीर्ष 8 टीम आईसीसी रैंकिंग के आधार पर टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगी। इन 8 टीमों में इंग्लैंड, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, भारत, ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं।

यह भी पढ़े - हार्दिक ने विलियमसन के साथ चलाई क्रोकोडाइल बाइक

यहां खेले जा सकते हैं वर्ल्ड के मुकाबले

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के तहत मुंबई के वानखेड़े, कोलकाता के ईडन गार्डन, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम, बैंगलोर के एम. चिन्नास्वामी, चेन्नई के एमए चिदंबरम, अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम, मोहाली के पीसीए स्टेडियम, हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, नागपुर के वीसीए स्टेडियम, पुणे के एमसीए स्टेडियम, कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम, राजकोट के एससीए स्टेडियम, गुवाहाटी असम के गांधी स्टेडियम में मैच खेले जा सकते हैं।

यह भी पढ़े - कप्तानों के साथ कई दिग्गज बाहर, IPL रिटेंशन से बदले समीकरण