17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL: जानें शुरुआती पांच सीजन के ऑरेंज कैप विजेताओं को

तस्वीरों में देखे आईपीएल के पहले पांच सीजन के ऑरेंज कैप होल्डर्स को, सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी के नाम रही थी यह कैप।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 24 Mar 2018, 11:57 AM IST

SHAUN MARSH

IPL(2008) के पहले संस्करण में सर्वाधिक रन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज शॉन मार्श ने बनाये थे।उन्होंने किंग्स एलेवेन पंजाब के लिए खेलते हुए 11 इनिंग्स में एक शतक और पांच अर्धशतकों की मदद से 616 रन बनाये थे । उन्होंने यह रन 68.44 की शानदार औसत से बनाये थे।

MATTHEW HAYDEN

IPL-2 में सबसे अधिक रन विस्फोटक बल्लेबाज मैथ्यू हेडन के नाम रहे थे। हेडन ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 12 इनिंग्स में 572 रन बनाये थे। उनके यह रन 52 की औसत से बनाए गए थे जिसमे 5 पचासे शामिल थे। हेडन क्रिकेट से पूरी तरह सन्यास ले चुके हैं।

SACHIN TENDULKAR

IPL-3 में महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम रही थी ऑरेंज कैप। उन्होंने अपनी टीम मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 15 इनिंग्स में 618 रन बनाए थे। यह रन उन्होंने 47.54 की औसत से बनाए थे। सचिन ने इस आईपीएल में 5 अर्धशतक लगाए थे। तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के आइकॉन खिलाड़ी हैं।

GAYLE

IPL-4 क्रिस गेल के नाम रहा था। इस आईपीएल में गेल ने 12 इनिंग्स में 67.56 की औसत से 608 रन बनाए थे। क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे, इस सीजन में उन्होंने 2 शतक और तीन अर्धशतक बनाए थे। गेल इस साल आईपीएल में किंग्स एलेवेन पंजाब की टीम से खेलते नजर आएंगे।

VIRAT-GAYLE

IPL-5 में भी क्रिस गेल के ही सबसे अधिक रन थे। इस साल भी उन्होंने बैंगलोर के लिए खेलते हुए 733 रन ठोक डाले थे। उनकी औसत इस सीजन में 68.08 थी। एक शतक और सात अर्धशतक की मदद से इस साल भी उन्होंने ऑरेंज कैप अपने नाम की थी।