
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 21 नवंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया रवाना हो चुकी है। ये दौरा भारत के लिए बेहद अहम दौरा है ऐसे में भारतीय खिलाड़ी मैच से पहले जमकर पसीना बहा रहे हैं। कप्तान विराट कोहली और विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जिम में जमकर पसीना बहाते नज़र आए। आइये देखते हैं उनका ये वीडियो