17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शतक लगाया लेकिन इस मामले में धोनी से पीछे रह गए कप्तान कोहली, कभी माही ने भी किया था ऐसा

भारत के लिए यहां तक पहुंचना मुश्किल लग रहा था लेकिन कप्तान कोहली ने विकेटों की पतझड़ के बीच एक छोर संभाले रखा और 149 रनों की शतकीय पारी खेली। कोहली का यह इंग्लैंड में पहला शतक है। इतना ही नहीं इस शतक के साथ कोहली ने एक ऐसा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है जो इस से पहले सिर्फ पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम था।

2 min read
Google source verification

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट बर्मिघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है।भारतीय टीम ने यहां दूसरे दिन गुरुवार को अपनी पहली पारी में 274 रन ही बना सकी। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 287 रन बनाए थे। इस लिहाज से इंग्लैंड के पास अब 13 रनों की बढ़त है। भारत के लिए यहां तक पहुंचना मुश्किल लग रहा था लेकिन कप्तान कोहली ने विकेटों की पतझड़ के बीच एक छोर संभाले रखा और 149 रनों की शतकीय पारी खेली। कोहली का यह इंग्लैंड में पहला शतक है। इतना ही नहीं इस शतक के साथ कोहली ने एक ऐसा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है जो इस से पहले सिर्फ पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम था।

कोहली ने छुआ एक और कीर्तिमान
जी हां! किसी भी भारतीय कप्तान द्वारा टीम के टोटल स्कोर में सर्वाधिक योगदान देने वाले कप्तानों की लिस्ट में कोहली दूसरे नंबर पर आ गए हैं। कोहली ने गुरुवार को 149 रनों की शतकीय पारी खेली और भारत को 274 रन तक पहुंचाया। कोहली का भारत के स्कोर में 54.37% का योगदान रहा। कोहली के से ज्यादा महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में 82 रन बनाए थे। तब टीम का स्कोर मत्र 148 था। धोनी ने तब 55.41% का योगदान दिया था। बता दें इस मैच में कोहली के रूप में ही भारत का आखिरी विकेट गिरा। इस बीच हालांकि उन्हें तीन जीवनदान मिले। उन्होंने अपनी पारी में 225 गेंदों में चार चौकों और एक सिक्स लगाया। इस शतक के साथ भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर साबित किया है कि वो इस समय विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार क्यों हैं।

कुक एक बार फिर फ्लॉप
कोहली के अलावा शिखर धवन ने 26, हार्दिक पांड्या ने 22, मुरली विजय ने 20 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए सैम कुरैन ने चार विकेट लिए। जेम्स एंडरसन, आदिल राशिद और बेन स्टोक्स ने दो-दो विकेट चटकाए। दूसरी पारी में इंग्लैंड ने पहली पारी के लिहाज से 13 रनों की बढ़त ले ली थी। दिन का अंत होने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट खोकर नौ रन बना लिए हैं और अपनी बढ़त को 22 रनों तक पहुंचा दिया। स्टम्प्स तक सलामी बल्लेबाज केटन जेनिंग्स पांच रन बनाकर खेल रहे हैं। रविचंद्रन अश्विन ने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर एलिस्टर कुक (0) को बेहतरीन गेंद पर बोल्ड कर इंग्लैंड को पहला झटका दिया और इसी के साथ दिन का खेल समाप्ति की घोषणा कर दी गई।