3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई में जलवा दिखाने जा रहे बॉस्केटबॉल खिलाड़ी जेम्स के सामने कमाई में कहीं नहीं ठहरते कोहली

हाल ही में फॉर्ब्स ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है। टॉप-100 की लिस्ट में अंतिम पायदान पर हैं विराट कोहली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 5 Oct 2019, 8:02 PM IST

lebron james

मुम्बई : भारत में क्रिकेट को लेकर दीवानगी है और इस वजह से इसमें काफी पैसा है तो यही कारण है कि अन्य खेलों में उतना पैसा नहीं है। इस वजह से कई खेल भारत में पनप नहीं पाते। प्रतिभाएं क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों की तरफ रुख नहीं करती। यही हाल भारत में बास्केटबॉल का भी है। इन जद्दोजहद के बीच नेशनल बास्केटबाल एसोसिएशन (एनबीए) ने दुनिया की बेहतरीन बॉस्केटबॉल टीम सैक्रेमेंटो किंग्स और इंडियाना पेसर्स को भारत में आमंत्रित किया है। एनबीए इन दोनों के बीच दो प्री-सीजन मुकाबले आयोजित कर रही है। उसका लक्ष्य भारत में बॉस्केटबॉल को लोकप्रिय करना है। बता दें कि भारत में विभिन्न स्तरों पर बास्केटबॉल खेली जाती है, लेकिन इस खेल में ज्यादा पैसा नहीं होने के कारण पेशेवर खिलाड़ियों के ज्यादा विकल्प नहीं हैं।

अमरीका जैसे कई देशों में इस खेल में बहुत पैसा है

एक तरफ बॉस्केटबॉल पेशेवर रूप से भारत में पांव पसारने के शुरुआती दौर में है, वहीं अमरीका के बॉस्केटबॉल लीग एनबीए में खेलने वाले दिग्गज खिलाड़ी लेबरॉन जेम्स और स्टेफन केरी की कमाई विराट कोहली जैसे भारतीय सुपरस्टार से तीन गुना ज्यादा है। अमरीका में खेली जाने वाली एनबीए लीग दुनियाभर में मशहूर है। इसका असर उनकी कमाई पर भी दिखता है। यही कारण है कि सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप-100 खिलाड़ियों में 34 तो सिर्फ बास्केटबॉल से हैं। हाल ही में फॉर्ब्स मैगजीन ने इस साल के सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दुनियाभर के खिलाड़ियों की सूची जारी की है। उसमें इस बात का खुलासा किया गया कि कमाई के मामले में टॉप-100 खिलाड़ियों में 34 बॉस्केटबॉल के खिलाड़ी हैं।

कोहली टॉप-100 में शामिल इकलौते क्रिकेटर

इन 34 बॉस्केटबॉल के खिलाड़ियों में सबसे ऊपर लेबरॉन जेम्स का नाम है। वह इस सूची में आठवें पायदान पर हैं तो वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अंतिम 100वें स्थान पर हैं। जेम्स की कुल कमाई 8.9 करोड़ डॉलर है, जबकि विराट कोहली सालाना सिर्फ 2.5 करोड़ डॉलर है। बता दें कि विराट कोहली की जितनी कुल कमाई है, उससे ज्यादा तो जेम्स का वेतन है। इस अमरीकी खिलाड़ी को 3.6 करोड़ डॉलर सिर्फ वेतन से मिलते हैं, जबकि प्रायोजकों से उनकी कमाई करीब 5.3 करोड़ डॉलर हैं।

करी भी जेम्स से ज्यादा पीछे नहीं

जेम्स से बहुत ज्यादा पीछे गोल्डन स्टेट वॉरियर्स के खिलाड़ी करी भी नहीं हैं। वह फॉर्ब्स की लिस्ट में नवें स्थान पर हैं और उनकी सालाना कमाई 7.98 करोड़ डॉलर है। उनका वेतन 3.78 करोड़ डॉलर है, जबकि प्रायोजकों से वह 4.2 करोड़ डॉलर की कमाई करते हैं।

एनबीए का लक्ष्य भारत से शीर्ष प्रतिभाओं को निकालना

एनबीए के कमिश्नर एडम सिल्वर चाहते हैं कि भारत से ऐसे बॉस्केटबॉल खिलाड़ी निकलें, जो बॉस्केटबॉल की शीर्ष लीग में खेलें। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य भारत से शीर्ष स्तरीय प्रतिभाओं को निकाल कर उन्हें एनबीए जैसी बड़ी लीग में खेलते देखना है। उन्हें उम्मीद है कि अगले पांच सालों में भारत के खिलाड़ी एनबीए में खेलते दिखेंगे।

एक टिकट की कीमत 85 हजार रुपए

किंग्स शनिवार को मुंबई में पेसर्स प्री-सीजन टूर का दूसरा मुकाबला खेलना है। इस मुकाबले के लिए सबसे महंगी टिकट की कीमत 85 हजार रुपए है। यह भारत में होने वाले किसी भी क्रिकेट मैच के टिकट की कीमत से कई गुना अधिक है।

टॉप-3 पर फुटबॉलर का कब्जा

इस सूची में पहले तीन स्थानों पर फुटबॉल खिलाड़ियों का कब्जा है। ये तीन हैं अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी, पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और ब्राजीन के नेमार।