Royal Challengers Bangalore vs Kolkata Knight Riders IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वे सीजन का 36वां मुक़ाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया। बैंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्ले से और फिर गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 21 रन से हरा दिया। यह KKR की लगातार चार हार के बाद पहली जीत है। इस जीत के साथ वह प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है।