30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व भारतीय कप्तान ने तिलक वर्मा को जमकर लताड़ा, बोले- वे देश के लिए नहीं, सिर्फ अपने लिए खेल रहे

Srikkanth on Tilak Varma: पूर्व भारतीय कप्तान श्रीकांत ने आयरलैंड के खिलाफ धीमी बल्‍लेबाजी के लिए तिलक वर्मा की जमकर आलोचना की है। उनका आरोप है कि ऐसा लग रहा था कि वह सिर्फ अपने लिए खेल रहे हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 30, 2026

Srikkanth on Tilak Varma

मैच के दौरान शॉट खेलते तिलक वर्मा। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Srikkanth on Tilak Varma: भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने बेलफास्ट में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ भारत को मिली एक रन से हार के लिए तिलक वर्मा की तीखी आलोचना करते हुए उनको जमकर लताड़ा है। उन्‍होंने कहा कि वह सिर्फ अपने लिए खेल रहे हैं। ज्ञात हो कि तिलक ने 46 गेंदों पर धीमी गति से 55 रन बनाए। बाकी बैटिंग लाइन-अप भी संघर्ष करता रहा और भारत 0-2 से सीरीज हार गया।

'तिलक वर्मा ने हीरो बनने का प्रयास किया'

श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर तिलक वर्मा और अन्‍य दूसरे बल्‍लेबाजों की जमकर बुराई की। उन्‍होंने कहा कि तिलक वर्मा ने आखिर तक मैच को आगे बढ़ाने और हीरो बनने का प्रयास किया। उसने आखिर में जीतने और अपनी जर्सी के साथ जश्न मनाने के बारे में सोचा। लेकिन, ऐसे लक्ष्‍य को एक ओवर शेष रहते हासिल करना होता है, आखिर तक नहीं जाते।

'बीच के फेज में फेल हुए तो आप खत्म हो जाओगे'

उन्‍होंने कहा कि आप उस तरह से नहीं खेल सकते, जैसे टीम इंडिया ने बीच के फेज में खेला, खासकर तिलक वर्मा, शिवम दुबे और अक्षर पटेल ने। इन सभी के स्ट्राइक रेट खराब थे। आपको थोड़ा स्टेबल होना होगा और फिर बीच के फेज में अटैक करना शुरू करना होगा। अगर आप बीच के फेज में फेल हुए तो आप खत्म हो जाओगे। इंडिया बीच के फेज में ही गेम हार गया। तिलक वर्मा सिर्फ अपने लिए खेल रहे थे, चुपके से एक और दो रन बना रहे थे और अक्षर भी वैसा ही कुछ कर रहे थे।

'बीच के फेज में 45 गेंदों पर कोई बाउंड्री नहीं'

श्रीकांत ने आगे कहा कि एक समय ऐसा भी था, जब बीच के फेज में 45 गेंदों पर कोई बाउंड्री नहीं लगी। आप ऐसे टी20 मैच कैसे जीत सकते हैं? यह शर्मनाक है कि आयरलैंड की खराब गेंदबाजी ने इस भारतीय बैटिंग लाइनअप को खत्म कर दिया। आईपीएल में भी देखिए, इन शीर्ष भारतीय बल्‍लेबाजों में से कितनों ने लखनऊ में रन बनाए?

लखनऊ का विकेट स्विंग और सीम बॉलर्स की मदद करता था। लखनऊ में बहुत कम भारतीय बल्‍लेबाजों ने रन बनाए। श्रीकांत ने अंत में अपनी बात खत्‍म करते हुए कहा कि भारत को बीच में अटैक करने की जरूरत थी, न कि इसे आखिर तक ले जाने की।