7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2021 में इन तीन खिलाड़ियों ने भारत के लिए किया था डेब्यू , लेकिन अब किसी को याद नहीं

टीम इंडिया ने पिछले दो साल में कई खिलाड़ियों को आजमाया है। COVID-19 महामारी के बाद से, भारतीय क्रिकेट टीम ने नॉन-स्टॉप क्रिकेट खेला है। यात्रा प्रतिबंधों और बायो-बबल नियमों के कारण, कई बार दो सीरीज एक साथ ओवरलैप करती हैं, जिससे चयनकर्ताओं को एक ही समय में दो अलग अलग सीरीज के लिए दो अलग-अलग टीम का चयन करना पड़ता है। ऐसे में कई खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलता है। लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं। जिन्हें मौका तो मिला लेकिन वे अपनी छाप नहीं छोड़ पाये। आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 28 Jul 2022, 12:30 PM IST

team_in.png

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) आने के बाद से हर साल कई खिलाड़ियों को भारतीय टीम से खेलने का मौका मिलता है। एक समय था जब 10 साल में मुश्किल से 8 या 9 नए खिलाड़ियों को ही मौका मिलता था। अब हर साल 6 से 7 खिलाड़ी भारत के लिए डेब्यू कर रहे हैं। कई बार एक ही समय में भारतीय टीम दो सीरीज खेलती है। ऐसे में चयनकर्ताओं को दो अलग अलग टीमों का चयन भी करना पड़ता है। ऐसे में आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों को देश के लिए खेलने का मौका मिल जाता है। इस दौरान कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो मौका मिलने के बाद भी अपनी छाप नहीं छोड़ पाये और उन्हें लोग भूल गए। आइए ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के बारे में हम आपको बताते हैं-

कृष्णप्पा गौथम -
पिछले साल जब भारतीय टीम इंग्लैंड का दौरा कर रही थी तब चयनकर्ताओं ने एक टीम श्रीलंका दौरे पर भेजी थी। शिखर धवन की कप्तानी में कई युवा चेहरों को मौका दिया गया था। तब लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौथम को डेब्यू करने का मौका मिला था। उस मैच में उन्होंने दो विकेट चटकाए थे। लेकिन उसके बाद से गौथम को दूसरा मौका नहीं मिला है। फंस तो यह तक भूल गए हैं कि वे भारत के लिए खेल चुके हैं।

यह भी पढ़ें- इन 15 खेलों में हिस्सा लेंगे 215 भारतीय खिलाड़ी, ये है टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

शाहबाज़ नदीम -
फिरकी गेंदबाज शाहबाज नदीम एक साल से टीम से बाहर हैं। फरवरी 2021 में उन्होंने आखिरी टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले आज्ञे इस मैच में नदीम ने चार विकेट लिए थे। उसके बाद से उन्हें कभी मौका नहीं मिला। उनका फ़र्स्ट क्लास का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। नदीम ने 120 मैचों में 28.61 की औसत से 459 विकेट चटकाए हैं। ये बेहद शानदार रिकॉर्ड है लेकिन भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए उन्हें रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों से पार पानी होगी।

संदीप वारियर -
संदीप वारियर ने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ टी20 में डेब्यू किया था। इस दौरे में गई टीम कोरोना महामारी की चपेट में आ गई थी और टीम के पास ज्यादा खिलाड़ी नहीं बचे थे। ऐसे में नेट बॉलर के रूप में टीम के साथ आए संदीप वारियर को डेब्यू करने का मौका मिल गया। लेकिन उसके बाद से संदीप वारियर को कभी किसी दौरे के स्क्वाड में भी नहीं चुना गया।

यह भी पढ़ें- भारतीय दल में सबसे ज्यादा महिला एथलीट्स, जानें कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 के बारे में सबकुछ