30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिर्फ ध्रुव जुरेल ही नहीं कुलदीप यादव भी हैं इस मैच के हीरो, 76 रनों की इस साझेदारी ने पलट दिया मैच

भारतीय टीम ने इस टेस्ट मैच में जिस तरह से वापसी की है वह काबिलेतारीफ है। लेकिन जुरेल के अलावा एक और खिलाड़ी ऐसा है जिसको इस वापसी का क्रेडिट जाता है। वह खिलाड़ी चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 26 Feb 2024, 3:44 PM IST

kuldeep_jurel.jpg

India vs England 4th test: भारत ने रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ भारत पांच मैचों की सीरीज में 3-1 से आगे हो गया है। इस मैच में युवा विकेट कीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने शानदार प्रदर्शन किया। जुरेल ने पहली पारी में 90 और दूसरी पारी में नाबाद 39 रन बनाए। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया।

भारतीय टीम ने इस टेस्ट मैच में जिस तरह से वापसी की है वह काबिलेतारीफ है। लेकिन जुरेल के अलावा एक और खिलाड़ी ऐसा है जिसको इस वापसी का क्रेडिट जाता है। वह खिलाड़ी चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव हैं। कुलदीप ने इस मैच में न सिर्फ गेंद से बल्कि बल्ले से भी अपनी प्रतिभा को दर्शाया है। उन्होंने भारत की पहली पारी में जुरेल के साथ मिलकर आठवे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की। इस दौरान कुलदीप ने 131 गेंद का सामना किया और 28 रन बनाए।

वे एक तरफ से डेट रहे और विकेट बचाते हुए युवा बल्लेबाज जुरेल को रन बनाने की आज़ादी दी। यदि वह पार्टनरशिप नहीं हुई रहती तो शायद इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर सवा सौ से ज्यादा रनों की लीड मिलती और मैच का परिणाम कुछ और हो सकता था।

कुलदीप ने पहली बार किसी टेस्ट पारी में इतनी गेंदें खेलीं हैं। इससे पहले कुलदीप ने दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में 114 गेंदों का सामना किया था। तब कुलदीप ने 40 रनों की पारी खेली थी, जो उनके टेस्ट करियर का सर्वोच्च स्कोर रहा था। इतना ही नहीं दूसरी पारी में कुलदीप ने जोरदार गेंदबाजी की और मात्र 22 रन देते हुए चार विकेट भी झटके।