India vs Australia, T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 51वां मुक़ाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। सेंट लूसिया के डैरेन सेमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुक़ाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने सेमीफ़ाइनल में जगह बना ली है। वहीं ऑस्ट्रेलिया लगभग इस टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।