29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Legends League Cricket 2022: रोमांचक मुकाबले में गुजरात जाइंट्स ने इंडिया कैपिटल्स को 3 विकेट से हराया, मैच बने 2 शतक

Legends League Cricket 2022: लीजेंड्स क्रिकेट लीग में आज इंडिया कैपिटल्स और गुजरात जाइंट्स के बीच ईडन गार्डंस, कोलकाता में मैच खेला गया। इस मैच में गुजरात जाइंट्स ने इंडिया कैपिटल्स को 3 विकेट से हरा दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 17 Sep 2022, 11:26 PM IST

kevin o'brien

kevin o'brien

Legends League Cricket 2022: लीजेंड्स क्रिकेट लीग में आज पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और इंडिया कैपिटल्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान में खेला गया। मैच में गुजरात जाइंट्स ने इंडिया कैपिटल्स को 3 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया कैपिटल्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए, जवाब में गुजरात जाइंट्स ने रोमांचक तरीके से 18.4 ओवर में 7 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। इंडिया कैपिटल्स के तरफ से प्रवीण तांबे ने 19वें ओवर में तीसरी और चौथी गेंद पर विकेट लेकर मैच में रोमांच ला दिया, साथ ही इस मैच में दोनों टीमों की तरफ से बल्लेबाजों ने शतक लगाया

मैच का हाल बताएं तो गुजरात जाइंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और इंडिया कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। इंडिया कैपिटल की तरफ से एश्ले नर्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तूफानी शतकीय पारी खेली, उन्होंने 43 गेंदों में आठ चौके और 9 सिक्स की मदद से 103 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा दिनेश रामदीन ने 31 और लियम प्लंकेट ने 15 रनों का योगदान दिया और इंडिया कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 180 रनों का लक्ष्य रखा।

यह भी पढ़ें: 3 भारतीय खिलाड़ी जिनपर भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान होगी सबकी नजर

गुजरात जाइंट्स की तरफ से थिसारा परेरा, रायद एमृत और केपी अपन्ना को दो-दो विकेट मिले, जबकि इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज स्पिनर ग्रीम स्वान ने 3 ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया। इंडिया कैपिटल से मिले 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात जाइंट्स की शुरुआत ठीक रही। पहले विकेट के लिए वीरेंद्र सहवाग और केविन ओ ब्रायन ने 40 रन जोड़े, सहवाग 6 रन बनाकर मिचेल जॉनसन की गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए पार्थिव पटेल और केविन ओ ब्रायन के बीच 70 रनों की मैच विजई साझेदारी हुई।

यह भी पढ़ें: क्या IPL में शुभमन गिल ने छोड़ दी है गुजरात टाइटंस?

गुजरात की तरफ से केविन ओ ब्रायन ने 61 गेंदों पर 106 रनों की मैच विजई पारी खेली, अपनी पारी के दौरान केविन ने 15 चौके व तीन सिक्स लगाए। इसके अलावा पार्थिव पटेल ने 24 और यशपाल सिंह ने 21 रनों का योगदान दिया। इंडिया कैपिटल की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट प्रवीण तांबे ने लिए, इसके अलावा लियम प्लंकेट ने दो और एश्ले नर्स और मिशेल जॉनसन को एक-एक विकेट मिला। लीजेंड्स क्रिकेट लीग में कल दूसरा मुकाबला मणिपाल टाइगर और भीलवाड़ा किंग्स के बीच लखनऊ में खेला जाएगा।