
एशिया कप टीम स्क्वॉड को लगा तगड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज हुआ बीमार।
Asia Cup 2023 : एशिया कप 2023 से पहले बांग्लादेश को लगातार दूसरा बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज इबादत हुसैन के इंजर्ड होने के बाद अब अनुभवी सलामी बल्लेबाज लिटन दास बीमार हो गए हैं। इस वजह से आज लिटन दास श्रीलंका के लिए रवाना होने वाली बांग्लादेश की टीम के साथ नहीं थे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी इसकी पुष्टि की है। बता दें कि 30 अगस्त से इस टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है। इसके अगले ही दिन 31 अगस्त को बांग्लादेश की टीम अपना पहला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की क्रिकेट संचालन समिति के शीर्ष अधिकारी जलाल यूनुस ने बताया कि लिटन दास बुखार के चलते एशिया कप के लिए आज रविवार को श्रीलंका रवाना होने वाली बांग्लादेश टीम में शामिल नहीं होंगे। जलाल ने द डेली स्टार टुडे से कहा कि लिटन बुखार से पीड़ित हैं। हालांकि उनका डेंगू टेस्ट निगेटिव आया है।
स्वस्थ नहीं हुए तो रिप्लेसमेंट
जलाल ने बताया कि अगर लिटन दास जल्द ही ठीक हो जाते हैं तो उन्हें श्रीलंका के लिए अगली फ्लाइट से रवाना किया जाएगा। लेकिन, अगर वह स्वस्थ नहीं हुए तो हमें उनके रिप्लेसमेंट के बारे में भी सोचना पड़ सकता है। बता दें कि बांग्लादेश की टीम दोपहर 12.55 बजे ढाका से श्रीलंका के लिए रवाना हो चुकी है।
यह भी पढ़ें : एशिया कप से पहले केएल राहुल समेत इन 5 खिलाडि़यों ने नहीं दिया यो यो टेस्ट
साकिब ने भी मिस की फ्लाइट
बता दें कि लिटन दास के अलावा युवा तेज गेंदबाज तंजीम हसन साकिब ने भी फ्लाइट मिस कर दी है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज साकिब को अंतिम समय पर चोटिल इबादत हुसैन के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया था। अब वह अगली फ्लाइट से यात्रा करेंगे, क्योंकि उनका टिकट कंफर्म नहीं था।
यह भी पढ़ें : धोनी को देखते ही पैरों में गिरी लड़की, फिर दिखा माही का दिल जीत लेने वाला अंदाज
Published on:
27 Aug 2023, 3:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.