
नई दिल्ली। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीचे तिरुवनन्तपुरम मैं खेले जा रहे आखिरी और निर्णायक टी-20 मुकाबला बारिश कि वजह से देर से शुरू हुआ। देरी होने के कारन मैच को 20 ओवर से घटा कर 8-8 ओवर का कर दिया है। निर्णायक मुकाबले को भारत ने 6 रन से जीत लिया, इसी के साथ 3 मैचों कि टी-20 सीरीज भारत ने 2-1 से जीत ली। बता दे न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का फैसला किया था जो के गलत साबित हुआ। इस जीत से पाकिस्तान ने भी जश्न मनाया होगा। भारत की इस जीत से पाकिस्तान वर्ल्ड टी-20 रैंकिंग मैं वापस नंबर 1 पर आ जाएगा।
ऐसी रही भारत की बल्लेबाजी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम कि शुरुआत बेहद धीरे रहीं। अपने पहले ही ओवर में टीम में वापसी कर रहे साउथी ने दोनों भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और सिखर धवन को चलता कर दिया। अगले ओवर में गेंदबाजी करने आये सोढ़ी ने कप्तान कोहली(13) को बोल्ट के हाथो कैच करा चलता कर दिया। न्यूज़ीलैंड कि बेहतरीन गेंदबाजी के चलते भारत 8 ओवर मैं सिर्फ 67 रन ही बना पाया। भारत के लिए सबसे ज्यादा 17 रन मनीष पण्डे ने बनाए वही न्यूज़ीलैंड की तरफ से सोढ़ी और साउथी ने 2-2 विकेट व बोल्ट ने एक विकेट चटकाया।
कीवी बल्लेबाज नहीं कर पाए कमाल
भारत के 68 रन का पीछा करने उतरी कीवी टीम जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी के सामने पस्त हो गई। पहले ही ओवर मैं भुवनेश्वर कुमार ने गप्टिल को चलता कर दिया। खतरनाक दिख रहे मनरो को बुमराह ने 7 रनो के निजी स्कोर पर चलता कर दिया। खतरनाक दिख रहे मनरो को बुमराह ने 7 रनो के निजी स्कोर पर चलता कर दिया।शुरुआती झटको के बाद न्यूज़ीलैंड उभर ही नहीं पाया और मैच उसकी गिरफ्त से निकल गया। न्यूज़ीलैंड के लिए सांसे ज्यादा रन 17 ग्रैंडहोम ने बनाए वही भारत कि तरफ से बुमराह और चहल ने बेहतरीन गेंदबाजी की।
Updated on:
8 Nov 2017, 9:50 AM IST
Published on:
7 Nov 2017, 6:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.