28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / महाराष्ट्र सरकार ने ‘वापस’ ली सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा, X श्रेणी की मिलती थी सिक्योरिटी

महाराष्ट्र सरकार ने ‘वापस’ ली सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा, X श्रेणी की मिलती थी सिक्योरिटी

- सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के पास अभी X कैटिगरी की सुरक्षा थी - सचिन के साथ अभी तक 24 घंटे पुलिसकर्मी रहता था
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 25 Dec 2019, 2:22 PM IST

Sachin Tendulkar

Sachin Tendulkar

मुंबई। महाराष्ट्र की नई सरकार ने राज्य के कुछ वीआईपी चेहरों की सिक्योरिटी में बड़ा बदलाव किया है। कुछ चेहरों की सुरक्षा में कटौती की गई है तो वहीं कुछ की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसमें दुनिया के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का भी नाम शामिल है। एक तरह से तो सचिन की सुरक्षा को वापस ले लिया गया है। हालांकि एक एस्कॉर्ट सचिन के साथ रहा करेगी।

सचिन के साथ 24 घंटे नहीं होगा पुलिसकर्मी

उद्धव ठाकरे की सरकार ने सचिन की सुरक्षा में कटौती की है। अभी तक सचिन के पास X कैटिगरी की सुरक्षा थी, जिसमें अब कमी कर दी गई है। सचिन तेंदुलकर के साथ अब चौबीस घंटे पुलिसकर्मी नहीं होगा, लेकिन एस्कॉर्ट रहेगा।

आदित्य ठाकरे को मिली Z कैटिगरी की सुरक्षा

सचिन के अलावा शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। अभी तक आदित्य ठाकरे को Y+ कैटिगरी की सुरक्षा दी जा रही थी, लेकिन अब उनकी सुरक्षा Z कैटिगरी की कर दी गई है। इसके अलावा अन्ना हजारे की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। उनकी सुरक्षा अब जेड कैटिगरी की हो गई है।