4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MS Dhoni Birthday: मुर्गे और सब्जी बेचकर करोड़ों कमाते हैं धोनी, 43 एकड़ में फैला फार्म हाउस

धोनी के पास 43 एकड़ में फैला फार्म हाउस है, जिसमें 38 एकड़ पर वह खेती करते हैं। अपने फार्म में वह सब्जी, फल, आदि उगाते हैं। इसके अलावा वे कड़कनाथ मुर्गे का भी बिज़नस करते हैं। उन्होंने कई बड़ी कंपनियों में भी पैसा लगाया है।

2 min read
Google source verification
dhoni__ms.png

Mahendra Singh Dhoni Birthday: पूर्व भारतीय कप्तान और विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आज यानि 7 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मनाएंगे। सात जुलाई 1981 को जन्मे धोनी ने 15 साल के करियर में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। कैप्टन कूल' के नाम से मशहूर धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को कई यादगार पल दिए हैं। भारतीय क्रिकेट में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई और टीम को एक आयाम तक पहुंचाया। रिटायरमेंट के
बाद धोनी खेती और पॉल्ट्रीफ़ार्मिंग में ब्यास्त हैं।

धोनी के पास 43 एकड़ में फैला फार्म हाउस है, जिसमें 38 एकड़ पर वह खेती करते हैं। अपने फार्म में वह सब्जी, फल, आदि उगाते हैं। इसके अलावा वे कड़कनाथ मुर्गे का भी बिज़नस करते हैं। उन्होंने कई बड़ी कंपनियों में भी पैसा लगाया है। धोनी काफी समय से पोल्ट्री फार्म के बिजनेस में हैं। अप्रैल 2022 में धोनी ने अपने फार्म हाउस से मध्य प्रदेश की एक सहकारी संस्था को कड़कनाथ मुर्गे के 2000 चूजों का ऑर्डर दिया था। मप्र के झाबुआ जिले के जिलाधिकारी सोमेश मिश्रा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में इस बात की पुष्टि की थी।

बता दें कड़कनाथ के एक दिन के चूजों की कीमत करीब 75 रुपये है, जबकि 15 दिन और 28 दिन के चूजों की कीमत 90 रुपये और 120 रुपये है। कड़कनाथ नस्ल के मुर्गे प्रोटीन से भरपूर माने जाते हैं और आम मुर्गों की तुलना में बहुत महंगे
मिलते हैं। दिल्ली में ऑनलाइन ग्रॉसरी ऐप पर कड़कनाथ के एक अंडे की कीमत 50 रुपये है। कड़कनाथ का मांस 1500 रुपये प्रति किलो तक मिलता है।

इसके अलावा धोनी अनानास, बेर, आम, अमरूद और पपीते जैसे फलों की खेती करते हैं। उनके फार्म में टमाटर, मटर, ब्रोकोली, कद्दू और कई सब्जियां भी उगाई जाती हैं। स्ट्रॉबेरी अकेले एक एकड़ से अधिक में लगाए गए हैं। उनके फार्म का दावा है कि सब कुछ बिना कीटनाशकों का इस्तेमाल किए उगाया जाता है। खाद के रूप में केवल गाय के गोबर का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा धोनी के फार्म में डेरी भी है। उनके डेयरी से शहर के कई इलाकों में दूध की सप्लाई होती है। धोनी के फार्म में साहीवाल, एचएफ और देशी नस्लों की 73 गायें हैं।

बता दें धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने टेस्ट में 6 शतक, एक दोहरा शतक और 33 अर्धशतक की मदद से कुल 4876 रन बनाये हैं। जबकि वनडे में 10 शतक और 73 अर्धशतक की मदद से 10773 रन बनाये हैं। अंतरराष्ट्रीय टी20 की बात करें तो उन्होंने दो अर्धशतक की मदद से कुल 1617 रन बनाये हैं। इसके अलावा धोनी वनडे में दुनिया के तीसरे सबसे सफल विकेट कीपर हैं।