scriptसोशल मीडिया पर धोनी के इस फोटो ने मचाई धूम, समर्थक कर रहे हैं तारीफ | Mahendra singh dhoni calf muscle picture viral on social media | Patrika News

सोशल मीडिया पर धोनी के इस फोटो ने मचाई धूम, समर्थक कर रहे हैं तारीफ

Published: Aug 13, 2019 09:02:30 am

Submitted by:

Kapil Tiwari

सोशल मीडिया पर टीम इंडिया ( Team India ) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra singh Dhoni ) के पैरों की मजबूत मांसपेशियों वाला एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Mahendra singh Dhoni
नई दिल्ली। क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में धीमी बल्लेबाजी को लेकर टीम इंडिया ( Team India ) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni ) की खूब आलोचना हुई थी। धोनी के संन्यास का मुद्दा सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंडिंग में शामिल था। इसके बाद खबर आई कि माही 31 जुलाई से 15 अगस्त तक भारतीय सेना में अपनी बटालियन के साथ रहेंगे। इसके बाद जो लोग धोनी की आलोचना कर रहे थे, सभी ने उनके इस कदम की जमकर सराहना की। पूर्व कप्तान धोनी की एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो में धोनी के पैरों की मजबूत मांसपेशिया दिख रहीं हैं।
शतक के बाद विराट कोहली ने हवा में उछलकर क्यों मनाया जश्न, ये है उनके आक्रामक इशारों की वजह

Mahendra singh Dhoni
समर्थकों ने की धोनी की मजबूत मांसपेशियों की तारीफ

कश्मीर में अपनी बटालियन में ट्रेनिंग ले रहे धोनी की हॉफ पेंट में ली गई इस फोटो को क्रिकेट समर्थक खूब पसंद कर रहे हैं। इस फोटों में धोनी के पैरों की मजबूत मांसपेशियों को देखकर लोग कह रहे है कि इनके कारण ही वो विकेटों के बीच अच्छी दौड़ लगा पाते हैं। विकेट के बीच दौड़ के मामले में धोनी को दुनिया का सबसे अच्छा बल्लेबाज माना जाता है।
पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड रिकार्ड ध्वस्त, इस टीम ने कर दिया चमत्कार

दौड़ में हार्दिक पांड्या और ब्रावो को हरा चुके हैं धोनी

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 38 साल के हो चुके हैं। लेकिन उनपर कहीं भी उम्र असर नहीं दिखता है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ( Virat Kohli ) के अनुसार धोनी विकेटों के बीच में सबसे तेज दौड़ते हैं। लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए मशहूर धोनी टीम इंडिया के युवा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ( Hardik Pandya ) को हरा चुके हैं। माही ने विकेटों के बीच दौड़ के मामले में वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो को हराया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो