31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ENG vs IND: मैच के बाद धोनी ने ड्रेसिंग रूम में दिया सरप्राइज़ विजिट, भारतीय विकेटकीपरों की लगाई ‘क्लास’

MS Dhoni in Indian Dressing Room: बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुक़ाबले के बाद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में आए और खिलाड़ियों से मिले। धोनी के इस सरप्राइज़ विजिट से हर कोई चौक गया। धोनी इन दिनों अपने परिवार के साथ इंग्लैंड में छुट्टियां माना रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपना 41वां जन्मदिन भी यहीं मनाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 10 Jul 2022, 12:46 PM IST

msd.png

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में आए और खिलाड़ियों से मिले।

England vs India 2nd T20 Mahendra Singh dhoni: इंग्लैंड और भारत के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेले गए तीसरे मुक़ाबले में भारत ने इंग्लैंड को 49 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है। इस जीत के हीरो तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार रहे। भुवनेश्वर ने 3 ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट झटके। इसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम के पूर्व कप्तान और विकेट कीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय ड्रेसिंग रूम में सरप्राइज़ विजिट दिया। जिसके बाद सभी खिलाड़ी उन्हें देख चौक गए।

मैच के बाद धोनी ड्रेसिंग में आए और सभी खिलाड़ियों से मुलाक़ात की। धोनी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर में धोनी भारतीय विकेटकीपरों से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस का कहना है कि वे उनकी क्लास ला रहे हैं। तस्वीर में धोनी को सलामी बल्लेबाज ईशान किशन और अन्य लोगों के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें : अनुष्का शर्मा से लेकर हेटमायर की पत्नी तक, इन टिप्पणियों को लेकर विवादों में रहे 'लिटिल मास्टर'

इसके अलावा ऋषभ पंत ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वे धोनी के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। पंत ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा, 'दोहरी जीत, अगले मुकाबले का इंतजार है।'

यह भी पढ़ें : बचपन में टल गया ये बड़ा हादसा, वरना क्रिकेटर नहीं मछुआरे होते सुनील गावस्कर, पढ़ें दिलचस्प किस्सा

वहीं भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने भी धोनी के इस विजिट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली हैं। बीसीसीआई ने अपने कैप्शन में लिखा, "सब हमेशा सुनते हैं, जब एमएस धोनी बातें करते हैं"

धोनी इन दिनों अपने परीवार के साथ इंग्लैंड में छुट्टियां माना रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपना 41वां जन्मदिन भी यही मनाया था। वे विंलबडन टेनिस टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल मैच देखें भी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने दोस्तों के साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी।

बता दें अब भारत सीरीज का आखिरी मैच 10 जुलाई यानि आज नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम इंग्लैंड का सूपड़ा साफ करना चाहेगी।