1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL की इस मिस्ट्री गर्ल ने मिलाया था दीपक और जया को, धोनी के कहने पर किया प्रपोज

Deepak chahar Wedding: मालती ने जया को देखते ही अपनी भाभी मान लिया था और उसके बाद उनकी मुलाक़ात दीपक से कराई। पांच महीनों की जान पहचान में ही दीपक ने दिल दे दिया। दीपक ने आईपीएल मैच के बाद स्टेडियम में जया को प्रपोज किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 2 Jun 2022, 1:14 PM IST

deepak_jaya.jpg

दीपक चाहर और जया भारद्वाज शादी के बंधन में बंध गए हैं।

Deepak Jaya Love Story: भारतीय टीम युवा तेज गेंदबाज दीपक चाहर अपनी मंगेतर जया भारद्वाज के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। मंगलवार शाम दोनों ने आगरा में धूमधाम से सात फेरे लिए। लेकिन क्या आप जानते हैं दीपक की जया से मुलाक़ात कैसे हुई। उनकी यह मुलाक़ात किसने कराई? दीपक और जया की मुलाकात उनकी बहन और आईपीएल की मिस्ट्री गर्ल के रूप में फेमस हुई मालती चहर ने कराई थी।

मालती ने जया को देखते ही अपनी भाभी मान लिया था और उसके बाद उनकी मुलाक़ात दीपक से कराई। पांच महीनों की जान पहचान में ही दीपक ने दिल दे दिया। दीपक ने आईपीएल मैच के बाद स्टेडियम में जया को प्रपोज किया था। दीपक ने बाद में बताया था कि वो प्लेऑफ मैच के दौरान जया को प्रपोज करने वाले थे, लेकिन धोनी से बात करने के बाद उन्होंने लीग मैच के दौरान ही जया को प्रपोज कर दिया। धोनी ने उनसे कहा था कि जल्दी ही जया को प्रपोज करें। प्लेऑफ तक का इंतजार न करें।

इसके बाद दोनों ने सगाई कर ली। सगाई के बाद मालती चाहर ने अपने ट्विटर हैंडल पर दीपक और जया की फोटो भी साझा की थी। इसमें उन्होंने लिखा था-लो मिल गई भाभी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा था कि लड़की विदेशी नहीं, दिल्ली की है।

जया भारद्वाज सिद्धार्थ भारद्वाज की बहन हैं। सिद्धार्थ एमटीवी स्प्लिट्सविला का जाना माना चेहरा हैं। सिद्धार्थ एक वीजे हैं, जो मॉडलिंग भी करते हैं। सिद्धार्थ भारद्वाज बिग बॉस, फियर फैक्टर और खतरों के खिलाड़ी जैसे टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। बता दें दीपक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी एक तस्वीर शेयर की है।

दीपक ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'जब मैं आपसे पहली बार मिला तो मुझे महसूस हो गया था कि आप मेरे लिए ही बनीं हैं। हमने हर पल साथ जिए हैं और अब साथ रहेंगे। मैं वादा करता हूं कि मैं आपको खुश रखूंगा। यह पल मेरे जीवन के सबसे हसीन पल हैं। हमें आशीर्वाद दें।'