रणजी ट्राफी में शानदार रहा प्रदर्शन
बता दें कि रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के चलते ही मनोज तिवारी को राष्ट्रीय टीम में खेलने का मौका मिला था। वह भारत के लिए 12 वनडे और तीन टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। हालांकि मनोज तिवारी साल 2015 से ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। लेकिन साल 2022 के रणजी टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। तिवारी ने नॉकआउट मुकाबले में झारखंड के खिलाफ 136 और मध्यप्रदेश के खिलाफ 130 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके अलावा वह साल 2012 में आईपीएल विजेता टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का भी हिस्सा रह चुके हैं, साथ ही वह पश्चिम बंगाल सरकार में खेल मंत्री भी हैं।