30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नस्लीय भेदभाव को लेकर फंसे मार्क बाउचर, भद्दे शब्दों के लिए साथियों से मांगी माफी

दक्षिण अफ्रीका के कोच मार्क बाउचर ने खेल के दौरान किए गए गलत व्यवहार को लेकर 14 पन्नों का एफिडेविट पेश कर अपने साथियों से माफी मांगी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 23 Aug 2021, 10:30 PM IST

mark_boucher.jpg

दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच मार्क बाउचर ने अपने खेलने के दिनों के दौरान नस्लीय व्यहवार (रेसिज्म) के लिए माफी मांगी है। बाउचर ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण (एसजेएन) की सुनवाई के लिए 14 पन्नों का एक एफिडेविट पेश किया है, जिसमें उन्होंने अपने खेल के दिनों में उन पर लगाए गए नस्लीय व्यवहार के आरोपों का जवाब दिया। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्पिनर पॉल एडम्स ने पिछले महीने सुनवाई में खुलासा किया था कि उनपर बाउचर और उनकी टीम के साथियों द्वारा 1990 के दशक के अंत में अपने कॅरियर के दौरान नस्लीय टिप्पणी की गई थी।

एक-एक साथी से बात करेंगे बाउचर
मार्क बाउचर ने कमिटी से कहा कि वे सुनवाई की समाप्ति के दौरान हरेक मामले के हिसाब से सप्लीमेंट्री एफिडेविट भी पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने अपने जिन भी साथियों का दिल दुखाया है उनसे एक—एक करके बात करना चाहता हूं। बाउचर ने अपने साथी खिलाड़ी पॉल एडम्स की ओर से लगाए गए आरोपों पर भी जवाब दिया। एडम्स ने कहा था कि जब वह खेलते थे उनके साथी खिलाड़ी उन्हें गोबर कहकर बुलाते थे, जिनमें मार्क बाउचर भी थे। आरोपों के जवाब में बाउचर ने कहा कि उन्हें और टीम के उनके साथियों को अधिक संवेदनशील होना चाहिए था।

यह खबर भी पढ़ें:—टी20 विश्व कप 2021 : दिनेश कार्तिक ने किया खुलासा, ये 3 खिलाड़ी होंगे सबसे महत्वपूर्ण

'मैं अपने आपत्तिजनक आचरण के लिए माफी मांगता हूं'
इसको लेकर बाउचर ने कहा, ‘मैं किसी भी आपत्तिजनक आचरण के लिए अनारक्षित रूप से क्षमा चाहता हूं, जिसके लिए मुझे जिम्मेदार ठहराया गया है। मुझे टीम, कोचिंग स्टाफ, चयनकर्ता और सीएसए, विचाराधीन अवधि के दौरान, अधिक संवेदनशील होना चाहिए था और एक ऐसा वातावरण तैयार करना चाहिए था जहां टीम के सभी सदस्य इन मुद्दों को उठा सकते थे।’