1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाइव मैच के दौरान मार्नस लाबुशेन ने की बेहूदा हरकत, Video हुआ वायरल

बल्लेबाजी के दौरान जब ब्रेक हुआ तो लाबुशेन के मुंह से च्विंगम पिच में गिर गया। उन्होंने एक हाथ का ग्लव निकाल रखा था, उसी हाथ से च्विंगम को जमीन से उठाया और दोबारा चबाने लगे। उनकी यह हरकत कैमरे में कैद हो गई है और इसके लिए उनकी जमकर ट्रोलिंग भी हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 30 Jun 2023, 2:23 PM IST

marnus.png

Marnus labuschagne England vs Australia The Ashes: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एशेज 2023 सीरीज का दूसरा मुक़ाबला लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान में खेला जा रहा है। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन की एक हरकत कैमरे में कैद हुई है। जिसे देख हर कोई अचंभित रह गया है।

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के दौरान जब लाबुशेन क्रीज़ पर थे तब उन्होंने एक ऐसी हरकत की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल बल्लेबाजी के दौरान जब ब्रेक हुआ तो लाबुशेन के मुंह से च्विंगम पिच में गिर गया। आमतौर पर कोई और होता तों शायद च्विंगम को वह से हटा देता। लेकिन लाबुशेन ने च्विंगम जमीन उठाई और दोबारा मुंह में डाल ली। उनकी यह हरकत कैमरे में कैद हो गई है और इसके लिए उनकी जमकर ट्रोलिंग भी हो रही है।

लाबुशेन के मुंह से गलती से च्विंगम गिर गई, उन्होंने एक हाथ का ग्लव निकाल रखा था, उसी हाथ से च्विंगम को जमीन से उठाया और दोबारा चबाने लगे। उनके इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, 'ये हम बचपन में करते थे। ये लाबुशेन अभी तक बड़ा नहीं हुआ।' एक ने लिखा, 'छी यार पवेलियन से दूसरी मांग कर खा लेता।'

मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के 32वे शतक की मदद से पहली परी में 416 रन बनाए हैं। स्मिथ के अलावा डेविड वॉर्नर ने 66 जबकि ट्रैविस हेड ने 77 रनों की पारियां खेली हैं। जवाब में इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 278 रनों तक पांच विकेट गंवा दिए हैं। इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट ने 98 रनों की पारी खेली, जबकि जैक क्रॉले 48 रन बनाकर आउट हुए। ओली पोप 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे।