ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने किया निराश
इससे पहले, आस्ट्रेलिया ने डी आर्शी शॉर्ट (76) के अर्धशतक की मदद से आठ विकेट पर 183 रन का मजबूत स्कोर बनाया। लेकिन उसके गेंदबाज इस स्कोर का बचाव नहीं कर सके। शॉर्ट ने 53 गेंदों पर सात चौके और चार छक्के लगाए। कप्तान एरॉन फिंच ने 27 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के के सहारे 47 रन का योगदान दिया। ट्रेविस हेड ने 19 और मार्कस स्टोयनिस ने 12 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद आमिर ने 33 रन पर तीन और शादाब खान ने 38 रन पर दो विकेट लिए। इसके अलावा फहीम अशरफ, हसन अली और शाहीन अफरीदी को एक-एक विकेट मिला।