मानसिक अवसाद के कारण क्रिकेट से ब्रेक लेने वाले ग्लेन मैक्सवेल ने बताया कि वह भारतीय मूल की अपनी मंगेतर विनी रमन की वजह से इस स्थिति से निकल सके। उन्होंने बताया कि उसने ही सबसे पहले उनमें आ रहे बदलावों को महसूस किया था। इतना ही नहीं, वह उन्हीं के कारण इससे उबर भी पाए। इसके लिए विनी को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि उसी ने इस स्थिति से उबरने के लिए क्रिकेट से ब्रेक लेने की सलाह दी थी और इससे बाहर निकलने में भी काफी मदद की।