भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ी चनौती-
वनडे सीरीज में रशीद भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन कर उभरे। उनके खिलाफ रन बनाने में भारतीय बल्लेबाजों को काफी दिक्कत हुई थी। सीरीज के आखिरी और निर्णायक मैच में रशीद ने जिस तरीके से विराट कोहली को क्लीन बोल्ड किया था, वो उनकी सटीक गेंदबाजी को बताती है। रशीद के इस शानदार फॉर्म का फायदा इंग्लैंड क्रिकेट टीम टेस्ट सीरीज के दौरान भी उठाना चाहेगी।