घरेलु सीजन में जमकर बोला था बल्ला -
मयंक ने पिछले सीजन ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने बल्ले का जमकर जौहर दिखाया था। साथ ही उन्होंने इंडिया-ए के लिए भी बीते एक साल में कई अच्छी पारियां खेलीं हैं। इसी वजह से वह चयनकर्ताओं की नजरों में बने हुए थे, लेकिन टीम में जगह बनाने से चूक रहे थे। मयंक से जब पूछा गया कि क्या इतने दिनों तक नजरअंदाज किए जाने से वह हताश थे तो उन्होंने कहा कि उनका काम अच्छा प्रदर्शन करना है और यही उनके हाथ में है न कि चयन। बकौल मयंक, "एक खिलाड़ी के तौर पर आपके हाथ में आपका प्रदर्शन होता है आप उसी को नियंत्रित कर सकते हो और मेरा ध्यान अपने प्रदर्शन पर ही होता है बाकी चीजें मेरे हाथ में नहीं हैं तो मैं उन पर ध्यान नहीं देना चाहता।" उन्होंने कहा, "इस सीजन की शुरुआत भी मैंने इस सोच के साथ की थी कि पिछले सीजन में मैंने जो अच्छा प्रदर्शन किया उसे जारी रख सकूं। मेरा उन चीजों पर ध्यान था जो मुझे परिणाम दे रही थीं।"