
Melbourne Test: India win by 8 wickets, series 1-1
नई दिल्ली। भारत ने मेलबर्न में हुए दूसरे टेस्ट मैच में शानदार जीत दर्ज 8 विकेट से मैच अपने नाम कर सीरीज को लेवल पर लाकर खड़ा कर दिया। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने विजयी रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं दूसरी ओर शुभमन गिल 35 रन के स्कोर पर अच्छा साथ दिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम 200 रन पर ढेर हो गई थी। भारत को पहली इंनिंग के बढ़त के आधार पर 70 रन का लक्ष्य मिला था। जिसके जवाब में भारत ने मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा का विकेट गंवाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया आज 200 रन पर ढेर हो गई। अश्विन, बूमराह और रविंद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। जबकि उमेश ने एक विकेट हासिल किया। वहीं दूसरी ओर अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे सिराज ने 3 विकेट हासिल किए। वो भारत की ओर से अपने पहले टेस्ट मैच में 5 विकेट हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने पहली पारी में 2 विकेट हासिल किए थे।
Published on:
29 Dec 2020, 9:32 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.