9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्लफ्रेंड से थप्पड़ खाने वाले दिग्गज क्रिकेटर को बड़ा झटका, बीसीसीआई खत्म करेगा कॉन्ट्रेक्ट

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क और उनकी गर्लफ्रेंड जेड यारब्रॉज के बीच हुआ विवाद सार्वजनिक होने के बाद पूर्व क्रिकेटर की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि कई नामी ब्रांड ने क्लार्क से अनुबंध खत्म कर लिया है। वहीं, बीसीसीआई भी ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट सीरीज के लिए क्लार्क से कॉमेंट्री का कॉन्ट्रेक्ट खत्म करने का मन बना रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 21 Jan 2023, 12:54 PM IST

bcci.jpg

गर्लफ्रेंड से थप्पड़ खाने वाले दिग्गज क्रिकेटर को बड़ा झटका, बीसीसीआई खत्म करेगा कॉन्ट्रेक्ट।

ऑस्ट्रेलिया को 2015 का वर्ल्ड कप खिताब जिताने वाले पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क गर्लफ्रेंड को लेकर इस समय सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि माइकल क्लार्क और उनकी गर्लफ्रेंड जेड यारब्रॉज के बीच कुछ ठीक नहीं है। हाल ही में दोनों का एक वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में यारब्रॉज क्लार्क को थप्पड़ जड़ती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही यारब्रॉज ने क्लार्क पर धोखाड़ी का भी आरोप लगाया। वायरल वीडियो माइकल क्लार्क शर्टलेस दिख रहे हैं और वह प्रेमिका के सामने अपने पर लगे आरोपों से इनकार कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद माइकल क्लार्क की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क और उनकी गर्लफ्रेंड के बीच हुई इस घटना के बाद बीसीसीआई सख्त कदम उठाने जा रहा है। बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के कॉमेंट्री पैनल से क्लार्क को बाहर करने का मन बना लिया है। बीसीसीआई और क्लार्क के बीच करीब 82 लाख रुपये में अनुबंध हुआ था। बीसीसीआई अब क्लार्क के अनुबंध को लेकर समीक्षा कर रहा है। इतना ही नहीं ऑस्ट्रेलिया में भी क्लार्क को कई कॉन्ट्रेक्ट गंवाने पड़े हैं।

स्पॉन्शरशिप डील भी खत्म!

जेड यारब्रॉज के साथ हुए सार्वजनिक विवाद के चलते क्लार्क के हाथ से हजारों डॉलर की स्पॉन्सरशिप डील भी जाने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़ाई का फुटेज वायरल होने के कुछ देर बाद ही एक स्किनकेयर ब्रांड ने क्लार्क के साथ अपनी डील समाप्त कर दी है। बताया जा रहा है कि अब आरएम विलियम्स, रिब्को और हब्लोट जैसे ब्रांड भी क्लार्क से अनुबंध कर सकते हैं।

यह भी पढ़े - रोहित शर्मा आज तोड़ेंगे इस पाकिस्तानी दिग्गज का रिकॉर्ड

क्वींसलैंड पुलिस भी कर रही जांच

बताया जा रहा है कि माइकल क्लार्क गर्लफ्रेंड जेड यारब्रॉज, यारब्रॉज की बहन जैस्मीन (ऑस्ट्रेलिया की मशहूर टीवी होस्ट) व उसके पति कार्ल स्टेफनोविक के साथ छुट्टी मनाने गए थे। चारों अपने दोस्त के साथ डिनर कर रहे थे। इसी बीच क्लार्क और यारब्रॉज के बीच विवाद हो गया। वायरल वीडियो के आखिर में क्लार्क जैस्मीन को मुक्का मारते नजर आते हैं। वीडियो फुटेज के साथ क्वींसलैंड पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़े - IPL 2023 से वापसी करेंगे ऋषभ पंत, दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग के बयान से हर कोई हैरान